वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ प्रकरण में सोमवार को बचाव पक्ष ने उसका क्रास एग्जामिनेशन किया। इस दौरान बचाव पक्ष ने वर्णिका से करीब दो सौ से ज्यादा सवाल किए। वहीं अधिकतर सवाल घटना वाले दिन उसके मोबाइल की टावर लोकेशन के आधार पर उसके कहां-कहां होने से लेकर थे। करीब पांच घंटे तक चले क्रास एग्जामिनेशन के दौरान घटना वाले दिन वर्णिका की लोकेशन को लेकर कई नए खुलासे सामने आए।
विज्ञापन
2 of 7
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस
जैसे, वारदात से एक घंटा पहले उसकी लोकेशन रोपड़ जिले के फतेहपुर, चमकौर साहिब के पास की मिली। वहीं सुबह 11.31 बजे उसकी लोकेशन कुल्लू तो सात मिनट बाद परवाणू की मिली। वहीं वर्णिका ने कबूल किया कि सेक्टर-26 थाने में एफआईआर दर्ज कराने के वक्त उसके पिता के अलावा एक एडवोकेट भी वहां मौजूद था। हालांकि इससे पहले तक शिकायतकर्ता पक्ष इससे इंकार करता रहा था।
विज्ञापन
3 of 7
वर्णिका कुंडू
यह बात भी सामने आई कि घटना से एक दिन पहले वर्णिका की कार एक दिन खराब हो गई थी और 4 अगस्त को रात 11:15 बजे उसे अपनी कार पिक की थी। सोमवार को क्रास एग्जामिनेशन अधूरा रहने के कारण मंगलवार को शेष होगा। वर्णिका के क्रास एग्जामिनेशन के दौरान बचाव पक्ष के वकील रबिंद्रा पंडित ने घटना वाले दिन उसकी लोकेशन को लेकर सवाल जवाब किए। बचाव पक्ष के अनुसार वर्णिका की लोकेशन घटना से एक घंटा पहले 11.23 बजे रोपड़ के चमकौर साहिब के फतेहपुर गांव के पास मिली।
4 of 7
वर्णिका कुंडू
हालांकि वर्णिका ने इससे इंकार किया। उसने कहा कि वह उस दिन रोपड़ में नहीं थी। बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि घटना से पहले शिकायतकर्ता ने अपने मित्र अनुभव गुरंग से 1 घंटा 9 मिनट तक फोन पर बात की थी। उसने गुरंग को 11:23 बजे कॉल किया था। रात 12:33 बजे तक उसने गुरंग से बात की और इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किया। पुलिस कंट्रोल रूम पर उसने करीब 79 सेकंड तक बात की। हालांकि इस दौरान यह भी बात सामने आई कि पुलिस को कॉल करते वक्त उसकी लोकेशन सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट के पास एक इंस्टीट्यूट के पास की थी।
विज्ञापन
5 of 7
Varnika Kundu
- फोटो : अमर उजाला
टेलीकॉम कंपनी की ओर से बचाव पक्ष को सौंपी गई वर्णिका की मोबाइल लोकेशन में कुछ खामी सामने आई है। कंपनी के आधार पर 4 अगस्त की सुबह 11:33 बजे वर्णिका की कॉल लोकेशन हिमाचल के कुल्लू की सामने आई है। वहीं ठीक इसके सात मिनट बाद वर्णिका के मोबाइल की लोकेशन परवाणू जिला सोलन की सामने आई है। सात मिनट में ही कुल्लू से परवाणू की लोकेशन मिलना कॉल लोकेशन में कुछ खामी सामने ला रही है।
विज्ञापन
6 of 7
Varnika Kundu
बचाव पक्ष ने एक के बाद एक की सवालों की बौछार
बचाव पक्ष के वकील रबिंद्रा पंडित सोमवार को पूरी तैयारी के साथ आए थे। इसके लिए उन्होंने पांच घंटे तक चले क्रास एग्जामिनेशन के दौरान दो सौ से अधिक सवाल किए। इनमें वर्णिका की पसंद नापसंद, सीसीटीवी कैमरे, लोकेशन, पुलिस को कॉल करने का वक्त आदि सवाल शामिल थे। बचाव पक्ष ने उससे मां को कब सूचना दी, पुलिस को सूचना देते वक्त अपहरण के प्रयास की बात कही थी या नहीं जैसे कई सवाल किए। वहीं उन्होंने वर्णिका से उसके निजी जीवन को लाइफस्टाइल को लेकर भी कई सवाल किए। इस पर अभियोजन पक्ष ने विरोध भी जताया।
उर्दू में बनाई सवालों की लिस्ट
बचाव पक्ष के एडवोकेट रबिंद्रा पंडित ने वर्णिका के क्रास एग्जामिनेशन के दौरान सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की हुई थी। खास बात यह रही कि उन्होंने जो सवाल पेपर पर लिखे थे वह उर्दू में थे। अभियोजन पक्ष उनके सवालों को न पढ़ सके इसके लिए उन्होंने ऐसा किया। वहीं सरकारी वकील मन्नु कक्कड़ ने उसने मजाकिया लहजे में पूछा भी कि यह सवाल उर्दू में लिखे हैं तो उन्होंने इस पर हामी भरी।