फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर का एक सच आया सामने, जानें

Tue, 09 Jan 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
salman khan
बॉलीवुड के 'टाइगर' सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का एक सच सामने आया है, जानकर चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
दरअसल गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई चंडीगढ़ में छात्र राजनीति का पोस्टर ब्वॉय है। जब भी पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ के कॉलेजों में छात्र संघ के चुनाव होते हैं तो स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन आफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) के मुखिया लारेंस की फोटो वाले पोस्टरों से पीयू और कॉलेजों की दीवारें अट जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
असल में पुसु पार्टी से ही सोपू बनी और फिर इन दो दलों के बीच जमकर टक्कर चली। कभी सोपू आगे तो कभी पुसु। इस बीच अन्य दल भी बनते रहे। कभी पीयू की राजनीति में प्रमुख दल रहा सोपू, अब खत्म हो चुका है। हालांकि सोपू ने तीन बार पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल का प्रधान दिया, लेकिन 2012 में इसके छात्र नेता टूटकर दूसरे दलों में चले गए।

4 of 6
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
इसी दौरान लारेंस ने पार्टी पर पूरी तरह कब्जा किया। उस पर दूसरे गुट के छात्र नेता उदय वडिंग पर गोली चलाने के भी आरोप लगे। इसके बाद सोपू कभी नहीं उभरी। हालांकि लारेंस इससे पहले 2010 में डीएवी कालेज का सोपू से प्रधान रह चुका था। सोपू पिछले पांच साल से खुद चुनाव लड़ने के बजाय अलग-अलग दलों को समर्थन करती रही है।
विज्ञापन

5 of 6
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
जेल से चलती है सोपू, बनाए जाते हैं प्रधान
सोपू का मुखिया लारेंस जेल से ही पार्टी चलता है। वहीं से अलग-अलग कॉलेजों के प्रधान और जिला के प्रभारी नियुक्त करता है। लारेंस पर पंजाब, चंडीगढ़, पंचकूला, हरियाणा और राजस्थान में लूट, मर्डर, फिरौती सहित करीब एक दर्जन केस चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
राजस्थान में पुलिस की मौजूदगी में दी धमकी
लारेंस बिश्नोई ने हाल ही में राजस्थान के जोधपुर की एक कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस की मौजूदगी में सलमान खान को मारने की धमकी दी है। यह धमकी भरा वीडियो फुटेज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें लारेंस खुलेआम कहता दिख रहा है कि जोधपुर में ही सलमान खान को मारेंगे और वह जब चाहे भाग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें