दिल्ली में छात्रों ने टीचर की हत्या की तो हरियाणा के करनाल में एक टीचर की बेरहमी की सामने आई। देखिए कैसे उसने छात्रा को बालों से पकड़कर पीटा।
विज्ञापन
2 of 5
'जालिम' टीचर, देखिए क्लास में ऐसे करता है लड़कियों की पिटाई
क्लास में किसी तानाशाह की तरह बर्ताव करने वाले इस टीचर का वीडियो छात्रों ने ही बनाया है। मामला सामने आने के बाद टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग होने लगी है। करनाल में सेक्टर-12 सुपर मॉल स्थित एक निजी अकादमी में टीचर द्वारा लड़की के बाल पकड़कर व लड़कों को डंडों से पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है। टीचर के रवैये से परेशान कुछ स्टूडेंट्स ने यह वीडियो मीडिया तक पहुंचाया।
विज्ञापन
3 of 5
'जालिम' टीचर, देखिए क्लास में ऐसे करता है लड़कियों की पिटाई
वीडियो वायरल होने पर शिक्षक ने कहा कि अनुशासन के लिए ये जरूरी होता है। वह केवल अनुशासन व अंग्रेजी सिखाने लिए स्टूडेंट्स को कान पकड़कर डांटता है, न कि मारपीट की जाती है, जबकि जानकारी के मुताबिक अगर कोई बच्चा लेट आया या उसका टेस्ट में एक नंबर भी कम आया या उसने अपना होम वर्क नहीं किया तो उस बच्चे की खैर नहीं। उसको प्यार से समझाने के बजाए डंडे व थप्पड़ से पिटाई करते हैं।
4 of 5
'जालिम' टीचर, देखिए क्लास में ऐसे करता है लड़कियों की पिटाई
दरअसल, हरियाणा के करनाल 'हिटलर' शिक्षक प्रदीप अरोड़ा 15 साल तक इन्डियन नेवी में नौकरी की उसके बाद 1999 में करनाल आने के बाद से यह अकादमी चला रहे हैं। यहां पढ़ने वाले छात्रों की वे बेरहमी से पिटाई करते हैं। अकादमी में पढ़ने वाली छात्राओं को भी पीटने से हिचकते नहीं है। अब पुराने शिक्षक अरोड़ा पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों ने कहा कि यह डिफेंस नहीं ऑफेंस है जो यह शिक्षक कर रहा है।
'जालिम' टीचर, देखिए क्लास में ऐसे करता है लड़कियों की पिटाई
अकादमी में ही पढ़ रहे कुछ स्टूडेंट्स ने मीडिया को बच्चों को पीटते हुए की वीडियो भेजी है। चार अलग-अलग वीडियो में संचालक कक्षा के अंदर लड़की के बाल पकड़कर घूमा रहे हैं और एक लड़के को बैंत से पीट रहे हैं। स्टूडेंट्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अगर कक्षा से एक मिनट कोई लेट हो जाता है या फिर एक शब्द भूल गया तो उसको डंडों से बुरी तरह पीटा जाता है।