18 साल का लड़का छत पर टहलने के लिए गया था लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वह जिंदा जल गया, देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जिंदा जल गया युवक
घटना हरियाणा के रोहतक की है, जहां एक घंटा पहले मौसेरे भाई के घर आया 18 साल का युवक हाई टेंशन तारों की चपेट में आकर जिंदा जल गया। हादसे में करीब छह लोग झुलस गए। धमाके के बाद मची भगदड़ में एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जिंदा जल गया युवक
बताया जा रहा है कि युवक काम की तलाश में यूपी के जौधी (हरदोई) से दिल्ली आया था। दिल्ली में काम नहीं मिलने पर पानीपत अपनी मौसी के लड़के के पास आया था। हादसा बतरा कॉलोनी में रविवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। हादसे के बाद कॉलोनी में हड़कंप की स्थित है।
4 of 6
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जिंदा जल गया युवक
विपिन (18) निवासी जौधी (हरदोई) यूपी बतरा कॉलोनी में अपने मौसेरे भाई के पास दोपहर करीब एक बजे आया था। कुछ देर बाद किसी काम से वह घर की छत पर चला गया। अचानक वह छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। इससे उसके कपड़ों में आग लग गई और वह छत से गिर गया। इस दौरान हाईटेंशन तारों का करंट मकान में भी आ गया।
विज्ञापन
5 of 6
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जिंदा जल गया युवक
साथ ही कई धमाके हुए। इससे दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर के बाहर आसपास के मकानों के बिजली के मीटर और बिजली उपकरण फुंक गए। करंट लगने से बदले निवासी अलापुर बदायूं, मिथुन, रामसरी और अंकित समेत छह लोग झुलस गए।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जिंदा जल गया युवक
हादसे के बाद मची भगदड़ में विजय नामक युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन, थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार और तहसीलदार जीवेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया और शव को शवगृह में रखवाया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।