फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रेप किया फिर रचा ली शादी, 7 माह भी जिंदा न रह पाई वो, तस्वीरें

Tue, 01 Nov 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
जगाधरी में दिल दहला देने वाली घटना
जिस युवती से तीन साल तक रेप किया। उसने केस दर्ज कराया तो उसी से शादी रचा ली। सात महीने भी युवती जिंदा न रह पाई। देखिए पूरी खबर।
विज्ञापन

2 of 9
जगाधरी में दिल दहला देने वाली घटना
घटना, हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी कस्बे की है। एक विवाहिता ने शादी के सात माह बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

3 of 9
जगाधरी में दिल दहला देने वाली घटना
मृतका का विवाह सात माह पहले उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी अनुज के साथ जबरन कराया गया था, लेकिन वह इस शादी से खुश नहीं थी।

4 of 9
जगाधरी में दिल दहला देने वाली घटना
विवाहिता की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने अनुज पर रेप का मामला दर्ज करवा रखा था। इस बीच अनुज ने उसकी बेटी से शादी कर ली और उसे अपने घर ले आया। 
विज्ञापन

5 of 9
जगाधरी में दिल दहला देने वाली घटना
अनुज ने उसे कोर्ट में बयान बदलने के लिए कहा। युवती ने लड़के के पक्ष में गवाही दे दी, जिसके बाद अनुज रेप के आरोप से बरी हो गया। 
विज्ञापन

6 of 9
जगाधरी में दिल दहला देने वाली घटना
विवाहिता की मां का आरोप है कि उस दिन के बाद से अनुज व उसके घर वाले उसकी बेटी को तंग करने लगे। उसके साथ मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन

7 of 9
जगाधरी में दिल दहला देने वाली घटना
अनुज तलाक की मांग करने लगा। अभी एक दिन पहले भी पंचायत कर उन्हें बुलाया गया था, लेकिन वह घर में अकेली होने के कारण नहीं गई। 

8 of 9
जगाधरी में दिल दहला देने वाली घटना
सूत्रों के मुताबिक केस वापस हो जाने के बाद अनुज उसे परेशान करने लगा था, जिसके बाद मंगलवार को पूजा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

9 of 9
जगाधरी में दिल दहला देने वाली घटना
 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें