फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मां अपने ही बच्चों के साथ ऐसा भी कर सकती है, कोई सोच भी नहीं सकता

Mon, 14 Aug 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Punjab News
एक मां, जो अपने बच्चे को जान से ज्यादा चाहती है वो अपने ही बच्चों के साथ ऐसा भी कर सकती है। यकीं नहीं होगा, देखिए
विज्ञापन

2 of 7
Punjab News
घटना पंजाब के फगवाड़ा का है, जहां गांव किशनपुर में एक भट्ठे के पास एक महिला ने अपनी एक साल और तीन साल की दो बेटियों को मछली पालने के तालाब में डूबाकर मार दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
Punjab News
इसके बाद महिला खुद पेड़ के साथ फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुई। सूचना मिलने पर एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल, एसएचओ सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लखबीर सिंह, चहेड़ू चौकी प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। 

4 of 7
Punjab News
जानकारी के अनुसार मीनू (23) अपनी बेटियों नेहा (3) और मीना (1) के साथ नकोदर में रह रही थी। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति उसको परेशान करता था और उसके आर्थिक हालात भी ठीक नहीं थे। उसका पति कुछ दिन पहले उसको छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन

5 of 7
Punjab News
आर्थिक हालात अधिक बिगड़ने के कारण वह परेशान हो गई। एक सप्ताह पहले वह नकोदर से यहां आ गई। रविवार करीब 12 बजे गांव किशनपुर के एक भट्ठे के पास मछली पालने के लिए बनाए तालाब में उसने दोनों बच्चियों को डूबो दिया और खुद एक पेड़ से फांसी पर लटकने लगी, लेकिन जिस कपड़े से फांसी लगाने जा रही थी, वह फट गया। 
विज्ञापन

6 of 7
Punjab News
इतने में गांव का चौकीदार वहां आ गया और उसने शोर मचा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मीनू को गिरफ्तार कर तालाब से बच्चियों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाए। चहेड़ू चौकी प्रभारी एस आई बलजिंदर सिंह ने बताया कि मीनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उसके पति की तलाश की जा रही है। उसके मिलने पर ही आगे कुछ पता चल सकता है। फिलहाल जो मीनू ने बताया है, उसी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Punjab News
चौकी प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि मौके से महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहचान मीनू पत्नी सूरज वासी तेजपुर असम हाल वासी नकोदर के रुप में हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें