28 साल पहले शादी, 3 बेटियां लेकिन अवैध संबंधों के शक में घर में ही खेला गया खूना खेल। देखिए
विज्ञापन
2 of 6
Jalandhar Murder
घटना पंजाब के जालंधर की है। प्रेम संबंधों के शक में छावनी में दिन-दिहाड़े शुक्रवार को एक आटो चालक ने अपनी 44 वर्षीय पत्नी की चाकू से कई वार करते हुए हत्या कर दी। मृतका की पहचान शोभा शर्मा निवासी मोहल्ला नं. 32, जालंधर छावनी के रूप में हुई है। उसका पति संजय कुमार पुत्र किशन कुमार वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही थाना जालंधर छावनी पहुंच गया और अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।
विज्ञापन
3 of 6
Jalandhar Murder
आरोपी संजय कुमार ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। उसने कहा कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध थे, जिसे लेकर वह उसे रोकता भी था लेकिन उसके न मानने पर आज उसने उसकी जान ले ली। पेशे से आटो चालक संजय कुमार ने कहा कि उसे अपनी सजा की कोई परवाह नहीं है।
4 of 6
Jalandhar Murder
बेटी के बयानों पर हुआ बाप पर केस दर्ज
मृतका शोभा शर्मा की 3 बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी काजल (19) दिल्ली में रहती है और वहीं नौकरी करती है। उससे छोटी किरण (18) कैंट में ही अपनी मां के साथ काम करती थी। तीसरी और सबसे छोटी बेटी आशिमा (16) 10वीं क्लास में पढ़ती है और वह वारदात के समय मौके पर मौजूद थी। एस.एच.ओ. रामपाल ने बताया कि उसने पुलिस को बयान दिए हैं कि जब उसके पिता संजय ने उसकी मां शोभा पर चाकू से वार करने शुरू किए तो उसने पिता का विरोध किया।
विज्ञापन
5 of 6
Jalandhar Murder
उसने कहा कि जब वह आगे बढ़ी तो उसके पिता ने उस पर भी हमला कर दिया। मां के बेसुध होकर नीचे गिरने के बाद वह भी पीछे हट गई। पुलिस ने अस्पताल में उपचाराधीन आशिमा के बयानों पर थाना कैंट में संजय कुमार के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एस.एच.ओ. के अनुसार आशिमा की हालत खतरे से बाहर है।
28 साल पहले हुई थी शोभा-संजय की शादी
28 साल पहले कैंट निवासी शोभा शर्मा की शादी दीप नगर में रहते पंडित किशन कुमार के बेटे संजय के साथ हुई थी। शादी के काफी समय बाद तक घर में सब कुछ ठीक चल रहा था। पिछले कुछ समय से शोभा पर किसी के साथ अवैध संबंधों के शक पर संजय ने उसके साथ विवाद करना शुरू किया हुआ था। घर मे अक्सर क्लेश रहता था। इसी क्लेश में आज संजय अपनी पत्नी की जान का दुश्मन बन गया। उसने यह भी नहीं सोचा कि पत्नी को जान से मार देने के बाद जब वह खुद जेल में सजा काटेगा तो उसकी 3 बेटियों का रखवाला कौन होगा।