दो बच्चों के कारोबारी पिता की नजरें पड़ोस में रहती महिला से ऐसी मिलीं कि दोनों में अवैध संबंध भी बन गए। बीवी लगी बाधा तो हटाने को लगी खौफनाक साजिश। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 6
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वारदात, पानीपत में दो दिन पहले हुई थी। कृष्णा नगर निवासी बर्तन व्यापारी की पत्नी रेणु गोयल का खून से लथपथ शव घर से मिला था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि रेणु की हत्या उसके पति सुभाष गोयल ने ही की थी। उसके पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे और रेणु इसमें बाधा बनी हुई थी। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए मनघड़ंत कहानी तैयार कर व्यापारी ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।
3 of 6
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने जाटल रोड स्थित कृष्णा नगर निवासी रेणु गोयल की हत्या की वारदात में तीसरे दिन पति सुभाष गोयल को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। उसकी हत्या के पीछे पति के पड़ौस की एक महिला से अवैध संबंध हैं। रेणु के लकवाग्रस्त होने के चलते अवेध संबंध परवान चढ़े तो रेणु को भी इसका पता चल गया। वह उसका विरोध करती थी। इससे परेशान सुभाष कई दिन से अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बना रहा था।
4 of 6
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आठ जून को उसकी बेटी ज्योती व बेटा यश अपनी मौसी के घर स्कूल का होमवर्क करने चले गए। घर पर कोई नहीं था। सुभाष ने इसी का फायदा उठाकर शाम चार बजे पहले रेणु का गला दबाया। वह बैड से नीचे गिर गई तो सुभाष ने रसोई से चाकू लाकर उसकी गर्दन को रेत दिया। बाद में वह दुकान के दरवाजे बंद कर बरसत रोड स्थित फैक्टरी में सिलेंडर देने के लिए चला गया। सुभाष ने फैक्टरी जाते हुए मनघडंत कहानी बनाई थी।
5 of 6
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को ऐसे हुआ सुभाष गोयल पर - रेणू गोयल के मकान में जाने व आने का रास्ता एक ही था। मकान में किसी दूसरी तरफ से हत्यारोपी नहीं घुस सकता था। पुलिस को शक था कि कोई परिचित ही घर में आया है। पुलिस पूछताछ में सुभाष गोयल ने बताया कि वह साढ़े चार बजे घर से सिलेंडर देने के लिए बरसत रोड पर गया था। छह बजे वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि रेणु की हत्या करीबन साढ़े तीन घंटे पहले यानि चार बजे के आसपास हुई।
पड़ोसन से अवैध संबंधों के लिए पत्नी की बेरहमी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रेणु की मौत से सुभाष बौखलाया हुआ था। पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो सुभाष ने गुनाह कबूल कर लिया। रेणु गोयल पांच माह से लकवाग्रस्त थी। रेणु का दिल्ली के निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। फिलहाल उसकी तबीयत में काफी सुधार था। सुभाष अपनी पत्नी के लकवाग्रस्त होने से उससे नफरत करने लगा था। वह रेणु से अकसर बात करना भी पसंद नहीं करता था और ताने मारता था। पुलिस ने आरोपी पति सुभाष गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।