युवक ने फेसबुक और व्हाट्सऐप पर पोस्ट-स्टेट्स डालने के बाद सुसाइड कर ली। वहीं, बहन ने घर में फंदा लगाकर जान दी। वजन जानकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 8
Karnal Suicide
- फोटो : file photo
मामला हरियाणा के करनाल का है। युवक ने कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में रविवार दोपहर एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बाद में शादीशुदा बहन ने भी फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घर में एक साथ दो मौत होने से मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 8
Karnal Suicide
- फोटो : amar ujala
शिव कालोनी वासी अजय सोनी (22) ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना सूचना पाकर नवविवाहित बहन रेनू (24) ने घर पर ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि अजय पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
4 of 8
Karnal Suicide
- फोटो : amar ujala
परिजनों का कहना है कि अजय ने कुछ ही दिन पहले आईटीआई की आरएसी ट्रेड से फाइनल एक्जाम दिए थे। हालांकि अजय के तनाव के कारण का सही पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह बहन के ससुराल वालों की वजह से तनाव में था। दरअसल अजय की बहन रेनू का तीन-चार महीने पहले विवाह हुआ था, लेकिन कुछ ही दिन बाद किसी अनबन की वजह से वह घर वापस लौट आई।
विज्ञापन
5 of 8
Karnal Suicide
- फोटो : amar ujala
थाना सिविल लाइन प्रभारी राजकुमार रंगा ने बताया कि इन दोनों ही घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित पिता धर्मबीर के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हो सकता है कि बहन के घर लौट आने के तनाव के चलते अजय ने यह कदम उठाया हो और फिर जैसे ही भाई की मौत का पता घर पर उसकी बहन रेनू को चला तो उसने भी कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
6 of 8
Karnal Suicide
- फोटो : amar ujala
शिव कालोनी वासी अजय ने आईटीआई में आरएसी ट्रेड से फाइनल की परीक्षा दी हुई थी। वह घर पर ही रहता था। रविवार को भी वह घर भी किसी को बताकर नहीं आया था। परिजनों का कहना है कि इसका किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं था और न ही किसी से कोई लेना-देना था। अजय और रेनू पांच भाई बहन थे। इनमें अजय और रेनू सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
7 of 8
Karnal Suicide
- फोटो : amar ujala
अजय का बड़ा भाई विजय उतराखंड में आईटीबीपी में बतौर वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात है। जोकि फिलहाल अपनी ड्यूटी पर ही तैनात है। इसकी तीन बहने थे। तीनों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बहन रेनू ने अजय की आत्महत्या की खबर सुनकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसका ससुराल पक्ष के साथ झगड़ा भी चला हुआ था। इसको लेकर भी रेनू काफी परेशान रहती थी।
शिव कालोनी के अजय ने अस्पताल की छत से छलांग लगाकर जान दी है। इसकी सूचना मिलने पर इसकी बहन रेनू ने भी सुसाइड किया है। हर पहलु पर मामले की जांच की जा रही है। मृतक अजय का मोबाइल कब्जे में लिया है। -राजकुमार रंगा, सिविल लाइन थाना प्रभारी करनाल।