फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स की सप्लाई के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इस महिला की करतूत से समझिए

Tue, 23 Jan 2018 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Jalandhar News
युगांडा की एक महिला हेरोइन की सप्लाई करती थी। पकड़े जाने पर जब पुलिस ने तरीका देखा तो वो चौंक गए उन्हे यकीन ही नहीं हुआ कि कोई ऐसा भी कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
Jalandhar News
दरअसल, पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने सोमवार को हेरोइन के 1.5 किलो कैप्सूल समेत युगांडा की महिला को गिरफ्तार किया है। यह नशा दिल्ली से पंजाब में सप्लाई करने के लिए लाया जा रहा था। तस्करी का सारा नेटवर्क नाभा जेल से चल रहा था। इसको नाइजीरियन और भारतीय मूल के तस्कर मिलकर चला रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
Jalandhar News
आईजी जोनल अर्पित शुक्ला ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी हरकंवलप्रीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से विदेशी मूल की महिलाएं पंजाब में हेरोइन की खेप लेकर आती हैं। इसके बाद एआईजी हरकंवलप्रीत और एसएसपी जगरावां सुरजीत सिंह की टीम ने जगरांव-मोगा नेशनल हाईवे पर संयुक्त नाकेबंदी की। इस दौरान युगांडा की रहने वाली महिला रोजेटी नमूटेबी को रोक कर तलाशी ली गई। उसके पास से मरी हुईं छह मछलियां मिलीं।

4 of 6
Jalandhar News
शक होने पर उन्हें जब चेक किया गया तो पाया कि मछलियों के पेट चीरकर अंदर हेरोइन के कैप्सूल फिट किए हुए थे। इन कैप्सूल में 1.5 किलो हेरोइन थी। आईजी ने बताया कि युगांडा की महिला उत्तम नगर दिल्ली में किराए के मकान पर रह रही थी। वहीं पर उसके साथ रहने वाली पंजाबी मूल की युवती मनप्रीत भी इसी रैकेट का हिस्सा निकली। 
विज्ञापन

5 of 6
Jalandhar News
जेल में मिले दो तस्कर और धंधा शुरू
पूछताछ में पता चला कि सारा ड्रग रैकेट नाभा जेल से ऑपरेट हो रहा था। उन्हाेंने बताया कि बीते साल मोहाली पुलिस ने नाइजीरियन माइकल को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था। वह नाभा जेल में बंद है। उसी जेल में चूरापोस्त की खेप समेत गिरफ्तार राजा सिंह राजू को भी बंद किया हुआ था। दोनों ने मिलकर दिल्ली से पंजाब में हेरोइन की सप्लाई का धंधा शुरू कर लिया। राजा ने अपने पुराने तस्कर साथी गुरजंट सिंह जंड को इस धंधे में शामिल कर लिया। एआईजी के मुताबिक युगांडा की महिला हेरोइन की खेप सप्लाई करने के लिए गुरजंट सिंह जंड के पास ही आ रही थी। उसे खेप पहुंचाने के 2-3 लाख रुपये मिलने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jalandhar News
नाभा जेल से ऑपरेट होना खतरे की घंटी
नाभा जेल से हेरोइन की तस्करी का नेटवर्क ऑपरेट होना पंजाब पुलिस के लिए खतरे की घंटी है। क्योंकि यह संवेदनशील जेल है, जहां पर हाई सिक्योरिटी है। अब जेल से आदेश क्या फोन पर दिए जाते थे या फिर किसी मैसेंजर के माध्यम से, यह जांच का विषय है। आईजी शुक्ला के मुताबिक अगर इसमें कोई शरीक पाया गया तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। नाभा जेल को ब्रेक कर आगे गैंगस्टर और आतंकी हरमिंदर मिंटू फरार हो गया था, जिसके बाद जेल की सुरक्षा को मजबूत किया गया है, लेकिन जेल से भीतर से नशे का कारोबार चलाने की घटना ने सिक्योरिटी की पोल खोल दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें