फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा में खूनी संघर्ष, हवलदार समेत दो लोगों की मौत, देखिए तस्वीरें

Sun, 28 Aug 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव(लुधियाना)
विज्ञापन
1 of 5
गुरुद्वारा साहिब में गोलीबारी, दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा साहिब में मामूली सी बात पर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें हवलदार समेत दो लोगों की जान चली गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
गुरुद्वारा साहिब में गोलीबारी, दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
खूनी संघर्ष पंजाब के लुधियाना में जगरांव के गांव चक्कर में हुआ। मामला साइकिल ठीक से लगाने को लेकर था। देखते ही देखते बहस विवाद में बदल गई। तकरार के बाद दोनों पक्ष हथियारों से लैस होकर एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों तरफ से फायरिंग की गई।
विज्ञापन

3 of 5
गुरुद्वारा साहिब में गोलीबारी, दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
इस फायरिंग में गुरुद्वारा प्रधान हीरा सिंह और उसके भाई हवलदार बलबीर सिंह की मौत हो गई। मृतक हवलदार का बेटा वीर सिंह, गुरविंदर सिंह और दूसरे पक्ष के गुरअमृत सिंह व गुरतेज सिंह जख्मी हो गए। इनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

4 of 5
गुरुद्वारा साहिब में गोलीबारी, दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, जगरांव के एसपी जसदेव सिंह, डीएसपी रछपाल सिंह ने कहा कि असली मामला पुरानी रंजिश का है। गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर मौजूदा प्रधान और कमेटी मैंबर में पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरुद्वारा साहिब में गोलीबारी, दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा साहिब में साइकिल पर आए कमेटी मेंबर हरजीत सिंह को गुरुद्वारा प्रधान हीरा सिंह के पुत्र हरप्रीत सिंह ने साइकिल ठीक से लगाने को कहा। इसी पर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें