फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को झपकी, टॉली से भिड़ी पिकअप, दो की मौत

Thu, 09 Jun 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत में हाइवे पर सड़क हादसा, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
पिकअप गाड़ी के ड्राइवर को नींद की झपकी ने दो लोगों की सदा के लिए सुला दिया, जबकि 9 लोग घायल हो गए। तस्वीरें।

 
विज्ञापन

2 of 5
पानीपत में हाइवे पर सड़क हादसा, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा, हरियाणा में पानीपत के गांव बाबरपुर के पास नेशनल हाइवे नम्बर 1 पर बुधवार सुबह हुआ। यहां ट्रेक्टर ट्राली को पिकअप गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप में 11 लोग बैठे थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
पानीपत में हाइवे पर सड़क हादसा, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में 9 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर में पत्थर भरे हुए थे, जबकि पिकअप गाड़ी दिल्ली में सब्जी बेचकर वापस शाहबाद लौट रहे थे। पिकअप सवार शाहबाद के बताए जा रहे हैं। एक पीजीआई रेफर किया गया है।

4 of 5
पानीपत में हाइवे पर सड़क हादसा, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे का कारण जीप के ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। इसके बाद यह जीप बेकाबू होकर आगे चल रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई, जिसमें पत्थर भरे थे। हादसे के बाद जीप का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानीपत में हाइवे पर सड़क हादसा, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे के पीड़ितों में कुरुक्षेत्र के गांव कलसाना निवासी अमरनाथ सिंह और मदनपुर निवासी गुरदेव, की मौत हो गई, जबकि घायलों में कलसाना के बुल्लाराम, जगन्ननाथ, मलकीत, सौरण सिंह, अमरजीत, सोहन लाल और गांव डिकाला निवासी गंगाराम व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें