घटना, लुधियाना की है। यहां एक महिला ने ससुराल वालों की गालियों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पति के बयान पर पुलिस ने सास और देवर के खिलाफ विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
2 of 5
दो बच्चों की मां का खौफनाक फैसला
पुलिस के मुताबिक रितू उर्फ बबीता (22) की शादी छह साल पहले गौरव से हुई थी। उनके दो बेटे अजय (5) और 11 महीने का बेटा राघव है। गौरव एससीडी कॉलेज के पास एक गारमेंट शॉप पर नौकरी करता है। उसके मां-बाप और भाई दूसरे घर में रहते हैं। आरोपी ससुराल वाले अक्सर उनके घर पर आते जाते थे।
विज्ञापन
3 of 5
दो बच्चों की मां का खौफनाक फैसला
गौरव ने बताया कि उसके पिता कुंदन लाल, भाई कमल और मां रीतू को पसंद नहीं करते थे। शुक्रवार की सुबह गौरव ने बच्चों की दवा लेने के कारण काम पर कुछ देरी से निकला था। सुबह पिता कुंदन लाल, भाई कमल और उसकी मां उनके घर आए। उन्होंने गेट खटखटाया।
4 of 5
दो बच्चों की मां का खौफनाक फैसला
गौरव ने ऊपर से देखा कि उसके माता-पिता आए हैं और वह नीचे गेट खोलने चला गया। थोड़ी देर होने पर उन्होंने गौरव को गालियां देनी शुरू कर दीं। इसी बात से परेशान होकर महिला ने फिनायल की बोतल उठाई और कमरे में जाकर पी लिया।
गौरव जब कमरे में गया तो उसके मुंह से झाग निकलती देख उसे तुरंत अस्पताल ले गया। वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। गौरव के बयान पर रीतू के ससुर कुंदन लाल और देवर कमल कुमार पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।