जेल में अब्दुल करीम टुंडा पर कातिलाना हमला हुए एक दिन ही बीता था कि पानीपत बम बलास्ट केस से कोर्ट ने आज उसे बरी कर दिया। पानीपत में एडिशनल सेशन जज वेद प्रकाश सिरोही की अदालत ने टुंडा को बरी कर दिया है। कोर्ट ने मंगलवार को इस मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए टुंडा को करनाल जेल में भेज दिया था और गुरुवार को फिर से सुनवाई तय की थी। गौरतलब कि 1 फरवरी 1997 को पानीपत बस अड्डे पर कालखा-लुहारी जा रही सहकारी समिति की एक बस में बम ब्लास्ट में माडू नामक 10 साल के लड़के की मौत हो गई थी और करीब 20 लोग घायल हो गए थे। इस बम ब्लास्ट में लश्कर से जुड़े अब्दुल करीम उर्फ टुंडा का हाथ बताया गया था। इसके अलावा उस पर देश के विभिन्न हिस्सों में बम ब्लास्ट में संलिप्तता समेत 37 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
2 of 7
अब्दुल टुंडा बरी
- फोटो : अमर उजाला
कई मामलों में वांछित होने के चलते देश की अनेक सुरक्षा एजेंसियां इसकी तलाश में थी। आखिरकार दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को 2013 में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया और इसके बाद से वह डासना जेल में बंद था। मंगलवार को आरोपी अब्दुल करीम टुंडा को कड़ी सुरक्षा के बीच पानीपत कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। लगभग आधे घंटे की बहस के बाद करीम टुंडा को 1 दिसम्बर की तारीख दे दी गई और करनाल जेल में रखे जाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
3 of 7
अब्दुल टुंडा बरी
- फोटो : अमर उजाला
टुंडा के वकील सुल्तान सिंह खर्ब को पहले ही टुंडा के बरी होने की आस थी। मंगलवार को सुनवाई के वक्त खर्ब ने दावा किया था कि 1 दिसंबर को कोर्ट टुंडा को बरी कर सकती है। बम ब्लास्ट के मामले में अब तक न तो कोई गवाह और न ही सबूत अदालत के सामने आया है।
कपड़े से टुंडा का गला घोंटने की कोशिश
4 of 7
अब्दुल टुंडा बरी
- फोटो : अमर उजाला
कपड़े से टुंडा का गला घोंटने की कोशिश-
करनाल जेल में आतंकी अब्दुल करीम टुंडा पर बुधवार सुबह कातिलाना हमला किया गया। हत्या के मामले में बंद दो बदमाशों ने एक कपड़े से टुंडा का गला घोंट दिया और जमकर पीटा। शोर सुनकर आए जेल वार्डनों ने टुंडा को युवकों के चंगुल से छुड़वाया। आनन-फानन में उसको कल्पना चावला मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल में भेज दिया गया। उसको आरोपी युवकों से दूर अलग से सिक्योरिटी वार्ड में रखा गया है। जेल के डिप्टी अधीक्षक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने दोनों युवकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
5 of 7
अब्दुल टुंडा बरी
- फोटो : अमर उजाला
अलग सिक्योरिटी वार्ड में रखा, जेल की सुरक्षा बढ़ाई
वारदात के बाद जेल प्रशासन ने टुंडा को हमलावर युवकों से दूर दूसरे सिक्योरिटी वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। उसकी सुरक्षा के लिए अलग से सुरक्षा कर्मचारी भी लगाए गए हैं। जेल के बाहर भी सुरक्षा कड़ी की गई है। इस बारे में जेल अधीक्षक शेर सिंह का कहना है कि आतंकी टुंडा की सुरक्षा कड़ी की गई है। गुरुवार को पानीपत अदालत में उसकी पेशी है, वह पूरी तरह से स्वस्थ है। हमलावर युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
6 of 7
अब्दुल टुंडा बरी
बम फेंकने का आफर देने की अफवाह
यहां दिनभर ये अफवाह भी चलती रही कि बदमाशों ने आतंकी टुंडा की पिटाई इसलिए की कि उसने उनको बम फेंकने और करोड़ों रुपये देने का आफर दिया था। जेल प्रबंधन और पुलिस ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। सूत्रों का कहना है कि हमलावरों ने खुद को चर्चा में लाने के लिए यह हमला किया है। सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार व जेल अधीक्षक शेर सिंह ने बम फेंकने व करोड़ों के आफर को निराधार बताया है।
दोनों पर धारा 307 का केस दर्ज : एसएचओ
सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि डिप्टी जेल अधीक्षक अशोक कांबोज की शिकायत पर दोनों हमलावर युवक अमनदीप और जोगेंद्र के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। अदालत से परमिशन लेकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही हमले के कारणों का खुलासा हो सकेगा।