एक ही परिवार के 6 सदस्यों पर एसिड अटैक कर कर दिया गया, जिसमें सभी बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना के पीछे का असली सच चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
2 of 7
जींद में परिवार के 6 लोगों पर फेंका तेजाब
हरियाणा के जींद के गांव भौंसला में यह वारदात अंजाम दी गई। पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के लोगों पर एसिड फेंक दिया गया। यहां तक कि तेजाब पिलाने की कोशिश भी की गई। हुआ यूं कि सोमवार दोपहर खेत से चारा लेकर घर आ रहे एक युवक को एक परिवार के सदस्यों ने अपने घर में खींच लिया और तेजाब पिलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
3 of 7
जींद में परिवार के 6 लोगों पर फेंका तेजाब
इसकी जानकारी होने पर जब युवक के परिवार के अन्य पांच सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर तेजाब फेंक दिया। झुलसे लोगों के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने सभी छह घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर उचाना पुलिस मौके पर पहुंची।
4 of 7
तेजाब से हमला
- फोटो : self
झुलसे लोगों के बयान के आधार पर पिता और पुत्र पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गांव भौंसला निवासी लहणा और बलबीर के परिवार में छह माह से रंजिश चली आ रही है। युवक मनोज खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान बलबीर के परिवार के सदस्यों ने उसे गली में पकड़ लिया और अपने घर के अंदर ले गए।
विज्ञापन
5 of 7
हरियाणा के जींद में एक ही परिवार के 6 सदस्यों पर एसिड अटैक
पता चलते ही लहणा के परिवार के पांच सदस्य उसे छुड़वाने गए। आरोप है कि बलबीर के परिवार के लोग मनोज के मुंह में तेजाब डालने का प्रयास कर रहे थे। लहणा के परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो आरोपियों ने परिवार के छह सदस्यों पर तेजाब फेंक दिया। इससे लहणा की मां शांति देवी, बेटी सोनिया, इंद्रो, जितेंद्र, मनोज, सुरेंद्र नंबरदार झुलस गए। झुलसे लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 7
जींद में परिवार के 6 लोगों पर फेंका तेजाब
तेजाब से झुलसे सुरेंद्र नंबरदार ने बताया कि उसके परिवार का बलबीर के परिवार से करीब छह माह पहले झगड़ा हो गया था। उस समय दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन इसी रंजिश के कारण बलबीर के परिवार के लोगों ने उसके भाई मनोज का गली से अपहरण कर अपने घर ले गए और उसके मुंह में तेजाब डालकर हत्या का प्रयास किया। जब वे बीचबचाव करने गए तो आरोपियों ने उनके परिवार के सदस्यों पर तेजाब फेंक दिया।
हरियाणा के जींद में एक ही परिवार के 6 सदस्यों पर एसिड अटैक
रंजिश के कारण एक परिवार के छह सदस्यों पर तेजाब फेंका गया है। झुलसे व्यक्तियों के बयान के आधार पर बलबीर, उसके बेटे राकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तेजाब को जांच के लिए लैब भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- राजकुमार, प्रभारी उचाना थाना