फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पुल से नीचे फेंका फिर तलवारों से काट डाला, मदद के लिए कोई नहीं रुका

Sat, 05 Nov 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
1 of 10
अंबाला में गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरे
दिन-दहाड़े कई लोगों के सामने युवकों को पुल से नीचे फेंका गया फिर तलवार से हमला किया गया। लेकिन इंसानीयत तो जैसे लोगों में बची ही नहीं है, मदद के लिए कोई नही रुका। 
विज्ञापन

2 of 10
अंबाला में गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरे
अंबाला में पुरानी रंजिश को लेकर एक गुट ने 2 युवकों पर तेजधार हथियारों से कातिलाना हमला कर दिया और फरार हो गए। दिन दिहाड़े हुए इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका इलाज अंबाला शहर सिविल हस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 10
अंबाला में गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरे
इस हमले की सारी तस्वीरे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV कैमरे में साफ़ देखा जा सकता है कि हमलावरों ने किस बर्बरता से युवक की पिटाई की और आसपास से गुजरते लोगों ने मदद के लिए न आगे हाथ बढाये और न कोई रुका। 

4 of 10
अंबाला में गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरे
हरियाणा के अंबाला शहर में एक बार फिर से गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि पूल पर एक कार पहले मोटरसाईकिल को पीछे से टक्कर मारती है दोनों युवक बाईक से गिर जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
अंबाला में गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरे
इसके बाद दोनों पर हमलावर टूट पड़ते हैं और डंडो व तलवारों से तबातौड वार करते हैं। जान बचाने के लिए एक युवक पूल से कूद जाता है लेकिन आरोपी उसे वहां भी नहीं छोड़ते और उसके पीछे कूद जाते हैं व उस पर हमला जारी रखते हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
अंबाला में गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरे
हमलावरों की तादाद भी काफी थी और उनके पास हथियारों की भी कोई कमीं नहीं थी। हमलावरों में से एक युवक के पास एक पिस्तौल भी है। CCTV की जो तस्वीरे सामने आई हैं उसमे साफ़ देखा जा सकता है कि युवक की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। 
विज्ञापन

7 of 10
अंबाला में गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरे
जब हमलावर भाग भी गये तब भी घायल युवक को कोई उठाने नहीं आया। अब मामले की गंभीरता को समझते हुए अंबाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्ती से निपटने की बात कही है। 

8 of 10
अंबाला में गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरे
बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में पुरानी रंजिश है जिसको लेकर दोनों गुट एक दुसरे को अक्सर निशाना बनाते रहते हैं। दोनों गुट शहर में अपनी-अपनी चोधर चाहते हैं। जिसको लेकर अपने आप को ताकतवर दिखाने के लिए इस तरह की घटनाओ को अंजाम देते रहते हैं। 

9 of 10
अंबाला में गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरे
दो युवकों कृष्ण व पवन को गंभीर चोटों के बाद अंबाला शहर सिविल हस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है जहां दोनों का इलाज चल्र रहा है। घायल कृष्ण के बड़े भाई ने बताया कि उसका भाई कोर्ट से वापिस आ रहा था उसकी किसी मामले में तारीख लगी थी और उसे घेर कर युवको ने हमला कर दिया उस पर फायर भी किया गया लेकिन गनीमत यह रही कि वो बच गया। 
विज्ञापन

10 of 10
अंबाला में गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरे
इस हमले की तस्वीरों के सामने आने के बाद अब देखना यह होगा कि अंबाला पुलिस क्या सख्ती दिखाती है क्यूंकि जिस तरह से दोनों गुट एक दुसरे को निशाना बनाते रहते हैं उसे देखकर लगता है कि यह दोनों गुट शहर के लिए मुसीबत तो खड़ी कर ही सकते हैं और रंजिश में एक दुसरे की जान भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें