फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 4 युवकों की मौत का असली सच आया सामने, गाय बनी काल

Sat, 05 Nov 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
जींद में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
दिल्ली-पटियाला मार्ग पर हुए हादसे में चार युवकों की मौत का असली सच सामने आ गया है। एक गाय ही दोस्तों के लिए काल बन गई। देखिए, पूरी खबर।
विज्ञापन

2 of 6
जींद में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
हादसे में मरने वाला एक युवक शादीशुदा था। दो युवकों की शादी थी और दोनों ही घरों में शादी को लेकर तैयारियों के साथ खुशी का माहौल था। इस हादसे ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत ही कार्रवाई की और इसमें किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
जींद में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
पुलिस के अनुसार हादसे में अर्बन एस्टेट निवासी कपिल श्योकंद, नरौरा डीवाई बुलंदशहर निवासी उत्तम अग्रवाल, कुरली बुलंदशहर निवासी आशीष रावत, गांव शिशोटर बलिया यूपी निवासी विवेक उर्फ मोंटू की हुई है। परिजनों ने बताया कि हादसे में मरने वाले युवक उत्तम अग्रवाल व आशीष रावत परिवार के इकलौते चिराग थे। इसमें उत्तम अग्रवाल की 11 नवंबर को शादी होनी थी और पूरा परिवार उसकी तैयारियों में लगा हुआ था।

4 of 6
जींद में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
शादी में अपने दोस्तों को निमंत्रण देने के लिए ही उत्तम अग्रवाल अपने दोस्त कुरली बुलंदशहर निवासी आशीष रावत, गांव शिशोटर बलिया यूपी निवासी विवेक उर्फ मोंटू को साथ लेकर कार्ड देने के लिए जींद आया था। जहां पर पहले तो वह अर्बन एस्टेट में अपने दोस्त कपिल श्योकंद के पास पहुंचे। जहां पर कपिल श्योकंद को साथ लेकर दूसरी जगह पर कार्ड देकर वापस लौट रहे थे। जहां पर रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
जींद में सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
पुलिस के अनुसार गांव शिशोटर बलिया यूपी निवासी विवेक उर्फ मोंटू के माता-पिता बलिया में ही सरकारी जॉब में कार्यरत है। काफी दूरी होने के चलते वह बृहस्पतिवार को दोपहर तक यहां तक नहीं पहुंच पाए। इसके चलते हिसार में रह रहे उसके रिश्तेदार यहां पर पहुंचे और उसके शव को पोस्टमार्टम करवाकर अपने साथ दिल्ली ले गए। जहां पर दोपहर बाद दिल्ली पहुंच रहे उसके माता-पिता को वहां पर शव सौंपा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुर्घटना के बाद गाड़ी के उड़े परखच्चे।
डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह विश्नोई ने बताया कि हादसा अचानक गाड़ी के आगे गाय आने के चलते हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से कुछ ही दूरी पर अचानक सड़क पर गाय आ गई और उसके बाद कार अनियंत्रित हो गई। स्पीड तेज होने के कारण गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई। इसके कारण ढाबे के बाहर खड़े ट्रक के पीछे के हिस्से में जा गई। परिजनों ने इस मामले में किसी भी प्रकार के कोई आरोप नहीं लगाए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें