फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत भी कैसे-कैसे आ जाती है, 3 को ऐसे मिली, कार काटकर निकाले शव

Wed, 09 Nov 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
रोहतक में सड़क हादसे में मारे गए तीन लोग
मौत कब और कैसे आ जाए, कोई नहीं जानता। गलत साइड से इनोवा आई ट्रक से टकराई, ट्रक बेकाबू हुआ और एक अन्य कार पर चढ़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
रोहतक में सड़क हादसे में मारे गए तीन लोग
हादसे में इनोवा सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। हादसा, कलानौर हलके के आंवल गांव में हुआ। हादसे के बाद लाशों को कार का ऊपरी हिस्सा तोड़ कर निकाला गया। हादसे की वजह रॉन्ग साइड चल रही एक कार को बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
रोहतक में सड़क हादसे में मारे गए तीन लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेरी रोड पर गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने एक ट्रक से टकरा गई, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। बाद में ये ट्रक एक बैलगाड़ी को अपनी चपेट में लेते हुए एक कार से भिड़ गया। एक-एक करके 4 वाहन भिड़ गए।

4 of 5
रोहतक में सड़क हादसे में मारे गए तीन लोग
हादसे में मारे गए सभी भिवानी के नंदगांव के रहने वाले थे, जो गुड़गांव में माता के दर्शन करके लौट रहे थे। हादसे में इनोवा सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने रोहतक स्थित पीजीआईएमएस ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहतक में सड़क हादसे में मारे गए तीन लोग
सूचना मिलने पर कलानौर पुलिस मौके पर पहुंची। लाशों को कार का ऊपरी हिस्सा तोड़ कर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भिजवाया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें