कड़ाके की ठंड में रात भर सड़क पर तड़पते रहे तीन नौजवान, लेकिन समय रहते मदद करने को कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
2 of 8
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
घटना पंजाब के बठिंडा की है। जहां एक भयानक हादसे के बाद कार में ही तीन लोग तड़पते रहे। हादसा रात को करीब दो-तीन बजे के करीब घटित हुआ। घटनास्थल के नजदीक रहने वाले लोगों ने बताया कि उस समय बहुत तेज अवाज आई लेकिन उन्होनें इस कारण इगनोर कर दिया कि कोई नए वर्ष की खुशी में बाहर रोड पर पटाखे चला रहा होगा।
विज्ञापन
3 of 8
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
हादसे में मारे गए गुरदीप सिंह व कंवलजोत कौर और दीपिका की मौत के कारणों का तो अभी तक पुलिस को भी नही पता चल पाया लेकिन प्राथमिक तौर पर यह मानकर चल रही है कि रात को कोहरा ज्यादा होने और गाडी तेज रफतार होने के कारण यस हादसा घटित हुआ है।
4 of 8
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
लोगों का कहना था कि जब वह सुबह चार बजे के करीब घर से बाहर आए तो देखा गाडी में एक लडका व दो लडकियां तडप रही है। जिस के बाद उन्होनें तुरंत सहारा जनसेवा समाजसेवी संस्था को सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 8
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
सूचना मिलने पर पहुंचे संस्था सदस्य संदीप गोयल ने बताया कि जब वह हादसे वाली जगह पर पहुंचा तो देखा कार की पिछली सीट पर जो लडकी बैठी हुई थी और कार की डराईवर सीट पर लडका था दोनों तडप रहे थे जबकि कार चालक की साथ वाली सीट पर बैठी लडकी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
6 of 8
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
तीनों शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर बेअंत सिंह मान ने बताया कि एक लडकी के पेट में ज्यादा अंदरूनी चोंट आई थी और एक लडका व लडकी के सिर पर ज्यादा चोटें आई थी जिस से उनकी मौत हुई है। पटियाला निवासी कंवलजोत कौर के पिता खरड में बैंक मनेजर के तौर पर कार्य कर रहे है और उसकी माता पटियाला की पंजाबी यूनिर्वसिटी में लैक्चरार है। वहीं पुलिस ने मृत्का के वारिसों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
7 of 8
बठिंडा में एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत
मृतका दीपिका के पिता कालीचरण ने बताया कि उनकी लडकी ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और पटियाला निवासी लडकी कंवलजोत कौर मोहाली निवासी लडके साथ पार्लर में तैयार होने हेतु आई थी । उन्होनें बताया कि उक्त लडका व लडकी उनकी लडकी को छोडने घर जा रहे थे जिस के चलते रास्ते में यह हादसा घटित हुआ।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मृत्क दीपिका के परिजन वहां पर मौजूद मीडिया कर्मीयों को देख भाग गए और अस्पताल में भी मीडिया से बात करने हेतु कतराते रहे । इस मामले की जांच कर रहे एएसआई हरगोबिंद सिंह ने बताया कि वह हादसे के अस्ल कारणों का पता लगाने हेतु गहराई से जांच कर रहे है । जिस के बाद ही हादसे की अस्लीयत सामने आएगी ।