कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन प्यार के लिए कोई अपराध कर बैठा हो ऐसा कम ही सुनने को मिलता है। खासकर ये अपराध प्रेमिका की तरफ से किया गया हो, एक प्रेमिका ने अना बदला लेने के लिए प्रेमी और उसके परिवार के साथ ऐसा सलूक किया है, जिसे सुनने के बाद आप के भी रौंगटे खड़े हो जायेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
घर में घुसकर प्रेमी की मां और पत्नी को जलाया
एक शख्स की बेवफाई से खफा होकर प्रेमका इतना बड़ा कदम उठा लेगी , ये किसी ने सोचा नहीं था। तुम मेरे नहीं तो किसी दूसरी के भी नहीं, ये कह प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी को आग के हवाले कर दिया। हालांकि इस घटना में बहू बच गई, लेकिन सास की मौत हो गई। वारदात को महिला के पति की प्रेमिका ने अंजाम दिया है। वह 2 महीने पहले ही हुई अपने प्रेमी की शादी से खफा हो प्रेमी की पत्नी को जलाने आई थी। जब सास बीच-बचाव में आई तो पहले उसे ही जला डाला।
विज्ञापन
3 of 6
घर में घुसकर प्रेमी की मां और पत्नी को जलाया
झज्जर जिले के गांव डाबौदा खुर्द की युवती सुनीता का डाबौदा खुर्द निवासी सत्यवान पुत्र अजीत से प्यार करती थी। 2 महीने पहले ही सत्यवान की शादी दूसरी जगह हो गई, जिससे प्रेमिका सुनीता बेहद गुस्से में थी।शनिवार रात करीब साढ़े बजे उसने सत्यवान के घर में घुसकर उसकी मां और पत्नी को जिंदा जला दिया। इसमें प्रेमी की मां, पत्नी और आग लगाने की आरोपी महिला बुरी तरह से झुलस गई। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां प्रेमी की मां ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की गई।
4 of 6
बेवफाई का बदला
आरोपी महिला को उपचार के लिए रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। डाबौदा खुर्द गांव में शनिवार की सायं झज्जर के जहांगीरपुर निवासी सुनीता दो महिलाओं के साथ अपने प्रेमी सत्यवान के घर पहुंची और घर में बनी परचून की दुकान में तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे सत्यवान की मां सरोज (55) और उसकी पत्नी अलका (22) झुलस गई। दोनों को झुलसी अवस्था में शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान सरोज की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
बेवफाई का बदला
पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता के खिलाफ अलका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी महिला भी इस घटना में आग में झुलस गई। उसका इलाज रोहतक के पीजीआईएमएस में कराया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में अलका ने बताया है कि सुनीता अन्य दो महिलाओं के साथ उनके घर पहुंचीथी।
चिकित्सकों का कहना है कि महिला अलका की हालत खतरे से बाहर है। थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि अलका की शिकायत पर आरोपी महिला सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका महिला के शव का पोस्टमार्टम शहर के नागरिक अस्पताल में करवाया और शव वारिसों को सौंप दिया है।