हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में पुलिस और पंजाब के तीन गैंगस्टरों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ हुई।
2 of 7
encounter
डबवाली क्षेत्र के गांव सुकेराखेडा के समीप मंगलवार सुबह करीब चार बजे पुलिस मुठभेड़ में पंजाब के तीन गैंगस्टर मारे गए। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर तीनों बदमाशों ने ही एक-दूसरे को गोली मार दी। यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा पुलिस ने मिलकर की है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। तीनों गैंगस्टर गांव चौटाला में हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल थे।
3 of 7
encounter
जैतो निवासी कमलजीत सिंह उर्फ बंटी और गांव रोड़ीकपूरा निवासी जसप्रीत सिंह जिम्मी उर्फ जंपी मकान की छत पर मृत पाए गए। वहीं उनके तीसरे साथी फिरोजपुर के गांव रूकनवाला निवासी निशान सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने मकान के मालिक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार तीनों ही गैंगस्टर सोमवार रात गांव सुकेराखेड़ा ढाणी में सफेद स्कॉर्पियो पर सुखपाल सिंह के मकान पर पहुंचे थे।
4 of 7
encounter
मंगलवार सुबह लगभग पौने पांच बजे लगभग 22 पुलिस कर्मियों ने किसान के खेत में बने मकान को घेर लिया। पुलिस की तरफ से चेतावनी देने पर गैंगस्टरों ने मकान की छत से फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। कुछ देर बाद फायरिंग रुकने पर छत के ऊपर से गोलियां चलने की आवाज आई और फिर बंद हो गई।
5 of 7
encounter
इसके बाद पुलिस ने मकान के अंदर प्रवेश किया और देखा कि वहां दो गैंगस्टर मृत पड़े थे जबकि तीसरा जख्मी हालत में था। वहीं बठिंडा रेंज के आईजी एमएस छिन्ना ने अंदेशा जताया कि जब निशान सिंह भागने लगा होगा तो दोनों में से किसी एक गैंगस्टर उसे गोली मारी होगी जो उसके सीने में लगी।
विज्ञापन
6 of 7
encounter
कत्ल और लूटपाट के मामले थे दर्ज :
फरीदकोट में पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि तीनों गैंगस्टरों के खिलाफ हत्या, इरादा ए कत्ल, लूटपाट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज थे जिनमें से ज्यादातर केसों में वह भगोड़े चल रहे थे। इनमें से कमलजीत सिंह बंटी के खिलाफ 12,जसप्रीत सिंह जम्पी के खिलाफ 9 और निशान सिंह के खिलाफ तीन केस शामिल है।
ये हथियार मिले
पुलिस को वहां से 315 बोर की एक राइफल, 30 बोर की दो पिस्टल, 32 बोर की एक पिस्टल, 32 बोर व एक रिवाल्वर और 144 कारतूस व 15 खोल, दो मोबाइल समेत एक स्कार्पियो गाड़ी, दो मोबाइल व 20 हजार की नगदी बरामद हुई।