फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं कैहंदी रही, पुत घर आ जा, पर ओह नई आया... मैनू छड्ड के चला गया'

Wed, 01 Mar 2017 09:19 AM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
कपूरथला में सड़क हादसे में मारे गए इंजीनियरिंग के तीन स्टूडेंट्स
ओए रब्बा, कित्थे आ मेरा पुत...मैं तां उहनूं कैहंदी रही पुत्त घर आ जा, कई दिनां तों तू घर नहीं आया, पर ओह नई आया...। इकलौते बेटे की मौत पर जार-जार रोई बेसहारा मां।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
ट्राले ने एक्टिवा सवार तीन युवाओं को कुचला - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सड़क हादसे में मारे गए परमिंदर की मां जसविंदर कौर जैसे ही सिविल अस्पताल पहुंची तो वह अपने बेटे को पुकारते हुए जमीन पर ही बैठ गई। रिश्तेदारों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला और बेटे का मुंह दिखाया। जसविंदर कौर कई बार बेटे को पुकारते हुए बदहवास हुई। परमिंदर की छोटी बहन भी रोते रोते मां को संभालती रही। रिश्तेदारों ने बताया कि परमिंदर सिंह तीन बहन-भाई थे। बड़ी बहन की शादी लोहियां में हुई है और छोटी अभी कुंवारी है।
विज्ञापन

3 of 10
कपूर​थला में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
परमिंदर सिंह के पिता गुरदयाल सिंह राजमिस्त्री का काम करते थे और दो साल पहले काम करते हुए करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। परमिंदर सिंह परिवार का इकलौता सहारा था, लेकिन कई दिन से घर पर नहीं रह रहा था। जसविंदर कौर ने बताया कि करीब 15 दिन पहले किसी बात को लेकर वह अपनी मुझसे नाराज हो गया था, फिर उसके मामा ने डांट दिया था।

4 of 10
कपूर​थला में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
जसविंदर कौर ने बताया कि वह अपनी बेटी को मिलने लोहियां बस में जा रही थी। जब बस में चढ़ी तो सवारियों ने बताया कि पीछे कॉलेज के पास एक्सीडेंट हुआ है और तीन लोग जख्मी है। उसने गौर नहीं किया और लोहियां पहुंच गई। बेटी के घर पहुंचते ही उसके बेटे के जख्मी होने का फोन आया तो वह उल्टे पांव दौड़ी।
विज्ञापन

5 of 10
कपूरथला में सड़क हादसे में मारे गए इंजीनियरिंग के तीन स्टूडेंट्स
मृतका रमनदीप कौर की माता सुरजीत कौर का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बार-बार बस यही कह रही थी कि रमन...मैं तेरे डैडी नूं की जवाब देऊंगी... बचपन विच्च तां बहुत सांभ-सांभ रखैयाए हुण इह की भाणा वरत गेया...रब्बा। मृतका के भाई सिमरजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता दलजीत सिंह करीब 10 दिन पहले ही काम करने के लिए  बहरीन गए थे। उन्हें पता लगेगा तो वह टूट जाएंगे। रब्ब ने  पता नहीं साडे तों केहड़ा बदला लेया।
विज्ञापन

6 of 10
कपूरथला में सड़क हादसे में मारे गए इंजीनियरिंग के तीन स्टूडेंट्स
हादसे में एक अन्य स्कूटी सवार सुरजीत सिंह और मनजीत सिंह भी घायल हो गए थे। दोनों को वहां से गुजर रहे गांव भाणोलंगा के मंगल सिंह और मनकीरत सिंह ने अस्पताल भर्ती कराया। समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। मंगल और मनकीरत सिंह ने बताया कि जब वह मौके से गुजर रहे थे तो उन्होंने दोनों युवकों को घायल अवस्था में बेहोश देखा। उन्होंने तुरंत उन्हें फर्स्ट एड देकर वाहन का बंदोबस्त करके अस्पताल पहुंचाया।

 
विज्ञापन

7 of 10
ट्राले ने एक्टिवा सवार तीन युवाओं को कुचला - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पंजाब के कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर आरसीएफ के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक तेजरफ्तार दूध वाले ट्राले ने एक्टिवा को टक्कर मारकर तीन युवाओं को कुचल दिया। इसमें आनंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कर रही दो छात्राएं और एक छात्रा के चचेरे भाई की मौत हो गई। चौकी हुसैनपुर की पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर ट्राला चालक को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।

8 of 10
कपूरथला में सड़क हादसे में मारे गए इंजीनियरिंग के तीन स्टूडेंट्स
चौकी हुसैनपुर के इंचार्ज एएसआई हरजीत सिंह को दिए बयान में सिमरजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी गांव कड़ाल खुर्द ने बताया कि उसकी बहन रमनदीप कौर (20) आनंद कॉलेज में सीएसई के चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार सुबह सवा आठ बजे उसके चचेरे भाई परमिंदर सिंह (23) ने उसे कहा कि वह शहर जा रहा है तो वह रमनदीप कौर को कॉलेज छोड़ देगा। इसके बाद वह दोनों कॉलेज के लिए निकल गए।

9 of 10
कपूरथला में सड़क हादसे में मारे गए इंजीनियरिंग के तीन स्टूडेंट्स
रमनदीप ने उसे कहा कि उसे कॉलेज की फीस जमा होनी है तो पैसे दे दीजिए। उसने कहा कि वह अब तो आरसीएफ में ठेके के काम पर जा रहा है। जब तक आरसीएफ पहुंचोगे, वह भी आ जाएगा। करीब पौने नौ बजे वह यूको बैंक के बाहर खड़ा था और परमिंदर व रमनदीप एक्टिवा पर आकर रोड की साइड में खड़े ही हुए थे। उसके पीछे रमनदीप के साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली निम्रता (22) पुत्री राम सिंह निवासी हुसैनपुर पैदल उनकी तरफ पहुंची।
विज्ञापन

10 of 10
कपूरथला में सड़क हादसे में मारे गए इंजीनियरिंग के तीन स्टूडेंट्स
इतने में कपूरथला की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार दूध वाले ट्राले ने उनको कुचल दिया। ट्राले ने एक्टिवा पर कपूरथला की तरफ जा रहे 25 वर्षीय सुरजीत सिंह निवासी भाणोलंगा और 31 वर्षीय मनजीत सिंह निवासी भाणोलंगा को भी अपनी चपेट में ले लिया इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे ट्राला चालक 32 वर्षीय भरत लाल पुत्र चंद्र किशोर निवासी शेखूपुर को राहगीरों ने दबोच लिया और चौकी हुसैनपुर की पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें