शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन में रहता था। प्रेमिका के साथ उसके बच्चे भी रहते थे। इसी दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि इससे न केवल पुलिस बल्कि खुद प्रेमिका भी हैरान है।
विज्ञापन
2 of 5
मौत पर सस्पेंस
युवक की लाश प्रेमिका के घर से बरामद हुई है। चौंकाने वाली बात है कि लाश के पास प्रेमिका रातभर सोती रही। प्रेमिका के मुताबिक युवक शराब पीकर रात में परेशान कर रहा था। ऐसे में उसने उसे बोला कि वह अपने घर पत्नी के पास चला जाए, लेकिन वह नहीं गया।
विज्ञापन
3 of 5
मौत पर सस्पेंस
जब वह नहीं माना तो प्रेमिका अपने बच्चों के साथ उसे उसके हाल पर छोड़कर सो गई। लेकिन सुबह 5 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि युवक पंखे से लटका हुआ है और उसके पैर बैड पर है।
4 of 5
मौत पर सस्पेंस
प्रेमिका को हालात देखकर लगा कि वह मजाक कर रहा है और उसे नशे में समझकर पंखे से उतारा और बैड पर लिटा दिया। इसके कुछ घंटों बाद प्रेमिका उठी और अपने बच्चों को स्कूल भेजा। लेकिन देर इस समय तक भी जब प्रेमी नहीं उठा तो उसने देखा कि वह मर चुका है।