फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बदले हत्या, एक चिता पर जले मां-बाप और बेटे के शव, तस्वीरें

Mon, 06 Jun 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
हरियाणा के पानीपत में अंजाम दिया गया तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मां-बाप और जवान बेटे के शव एक साथ एक ही चिता पर जले। ताऊ के बेटों ने मां की हत्या का बदला तीन हत्याएं करके लिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
हरियाणा के पानीपत में अंजाम दिया गया तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
और यह ट्रिपल मर्डर अंजाम दिया गया पानीपत जिले के इसराना इलाके के बांध गांव में। पुलिस ने आरोपी जयदीप को हत्या की साजिश रचने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पूछताछ जारी है, जिसमें सामने आया कि आरोपी मां की हत्या के समझौते से खुश नहीं ​था।
विज्ञापन

3 of 5
हरियाणा के पानीपत में अंजाम दिया गया तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान 50 वर्षीय दलबीर, उसकी पत्नी 48 साल की सरोज और 19 साल के बेटे अंकित के रूप में हुई। पुलिस ने दलबीर के छोटे बेटे सुमित की शिकायत पर ताऊ के बेटे जयदीप, उसके भाई जितेन्द्र, जितेन्द्र की पत्नी सुमन, नंगला निवासी बिन्द्र व उसकी पत्नी जयंती आदि के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

4 of 5
हरियाणा के पानीपत में अंजाम दिया गया तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
DSP देशराज ने बताया कि आरोपी पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से घर में घुसे थे। दलबीर उसकी पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद वे सुमित की ओर बढ़े तो वह जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गया और छिपकर बैठा रहा। आरोपी उससे तलाश नहीं पाए। जब वे चले गए तो वह नीचे आया और आसपास लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस को भी फोन कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरियाणा के पानीपत में अंजाम दिया गया तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामलाः एसएचओ सुरेश पाल ने बताया कि करीब दो साल पहले दलबीर के बेटों ने जयदीप की मां बेदो देवी की हत्या कर दी थी। मां की हत्या का बदला लेने के लिए ही उन्होंने दलबीर के परिवार को खत्म करने की साजिश रची। इसके लिए वे सभी रात के अंधेरे में तेजधार हथियार लेकर घर में घुसे। बदला पूरा हो जाता, अगर सुमित भी उनके हाथ लग जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें