फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: पेरेंट्स मीटिंग के दिन स्टूडेंट पिस्टल लेकर पहुंचा स्कूल, फिर खेला खूनी 'खेल'

Sun, 21 Jan 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
एक 12वीं का छात्र स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीटिंग के दिन अपने पिता की पिस्टल लेकर पहुंच गया। प्रिंसिपल के कमरे में गया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। स्कूल में देरी से पहुंचने के कारण डांटने पर 12वीं कक्षा के एक छात्र ने शनिवार को थॉपर कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के ऑफिस में घुसकर प्रिंसिपल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। एक गोली छाती में और दो गोलियां हाथ और एक गोली माथे के पास लगी।
विज्ञापन

3 of 7
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
स्कूल (इंग्लिश मीडियम) में शनिवार सुबह पीटीएम चल रही थी। इसमें स्कूल स्टाफ व्यस्त था और प्रिंसिपल रितू छाबड़ा (45) अपने ऑफिस में बैठी हुई थी। इसी बीच सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुराना हमीदा निवासी स्कूल का 12वीं कक्षा का छात्र शिवांश गुम्बर पुत्र संजय गुम्बर प्रिंसिपल के कार्यालय में घुस गया। वहां पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

4 of 7
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
इनमें 1 गोली प्रिंसिपल रितू छाबड़ा की छाती में लगी और तीन गोलियां हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। इससे प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोलियों की आवाज सुनकर स्कूल का स्टाफ, मीटिंग में बैठे पैरेंट्स व बच्चे प्रिंसिपल ऑफिस की ओर दौड़े। उन लोगों ने प्रिंसिपल को गंभीर हालत में पास के स्वामी विवेकानंद मल्टीपर्पस अस्पताल में पहुंचाया। वहां कुछ देर के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 7
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
उधर, प्रिंसिपल को गोली मारकर छात्र स्कूल से भाग निकला। छोटी लाइन पर जीएनजी कॉलेज के नजदीक कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों उसकी धुनाई की। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार, थाना शहर प्रभारी ओमप्रकाश व अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और आरोपी छात्र के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

6 of 7
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
बताया जा रहा है कि छात्र अक्सर स्कूल में लेट आता था। इस कारण उसे प्रिंसिपल कई बार डांट चुकी थीं। इसके चलते छात्र को दस दिनों के लिए स्कूल से निकाला गया था। स्कूल लेट आने पर प्रिंसिपल ने कुछ दिनों पहले छात्र को डांटा भी था। इसी के चलते आरोपी छात्र ने वारदात को अंजाम दिया। थाना शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Student shoots school principal in Yamuna Nagar
आरोपी ने जिस पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया, वह उसके पिता की बताई जा रही है। घटना के समय स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) थी। आरोपी छात्र को कुछ लोगों ने पकड़कर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छात्रा पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें