फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल के बेटे को दी खौफनाक मौत, सिर जमीन में गाड़ा, बाजुएं तक तोड़ डाली

Sun, 20 Aug 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Yamunanagar Murder
एक बाप अपने बेटे के साथ ऐसा कर सकता है, यह कोई सपने में भी नहीं सोच सकता। यह कभी भी न भूल पाने वाली घटना है जिसमें बच्चे की मौत हो गई, देखिए
विज्ञापन

2 of 8
Yamunanagar Murder
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। गांव औरंगाबाद में कभी न भुलाने वाली वारदात सामने आई है। पोल्ट्री फार्म में अंडे टूटने पर मालिक से डांट क्या खाई सौतेले बाप ने आपा ही खो दिया, खीझ में घर आकर पहले बेटे को बेरहमी से पीटा, इतने में भी गुस्सा शांत न हआ तो सोते मासूम को खेत में ले जाकर मार डाला। 
विज्ञापन

3 of 8
Yamunanagar Murder
मासूम का गला दबाने के बाद अपनी करतूत छिपाने के लिए उसका सिर जमीन में गाड़ कर कपड़ों में आग लगा दी। इसके बाद आकर घर में सो गया। नींद खुली तो बेटे को न पाकर मां ने शोर मचाया, इस बीच आरोपी के पैरों में कीचड़ देख पूछताछ की तो राज उगल दिया। 

4 of 8
Yamunanagar Murder
मूल रूप से नेपाल का रहने वाला विजय औरंगाबाद के पोल्ट्री फार्म में काफी समय से काम कर रहा है। शराब पीने की लत से विजय का घरेलू जीवन ठीक नहीं चल रहा था। पहली पत्नी रोज के झगड़ों से तंग आकर उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद विजय ने नेपाल की ही मुन्नी से शादी कर ली, जिसके पास पहले से पांच वर्ष का बेटा मुनीष था।
विज्ञापन

5 of 8
Yamunanagar Murder
इधर, शराब की लत की वजह से दूसरी पत्नी से विजय की अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पोल्ट्री फार्म पर काम करते हुए विजय से अंडे टूट गए, जिस पर मालिक से उसे डांट पड़ी। इसी गुस्से में विजय ने काम से पोल्ट्री फार्म में ही बने क्वार्टर में लौटकर किसी बात पर अपने सौतेले बेटे मनीष को डंडे से मारना शुरू कर दिया। बच्चे के रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह शांत कराया, मगर विजय का गुस्सा कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
Yamunanagar Murder
शुक्रवार रात 12 बजे जब सब सो गए तो मां मुन्नी के पास सो रहे मनीष को उठाकर पास के गन्ने के खेत में ले गाया। पीटने के बाद उसकी बाजुएं भी तोड़ डाली और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं करतूत छिपाने के लिए उसका सिर जमीन में गाड़कर कपड़ों में आग लगा दी और घर में आकर सो गया। कुछ देर बाद मुन्नी की नींद खुली तो मुनीष वहां नहीं था। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। इधर, लोगों की नजर पड़ी तो विजय दूसरे कमरे में था और उसके पैरों में कीचड़ लगा था। 
विज्ञापन

7 of 8
Yamunanagar Murder
शक पर लोगों ने विजय से सख्ती से मनीष के बारे में पूछा तो उसने पूरी वारदात उगल दी। विजय ने बताया कि उसने मनीष को पास के गन्ने के खेत में गला दबाकर मार डाला है और सिर जमीन में दबाकर कपड़ों में आग लगा दी। यह जानकारी मिलने पर मुन्नी और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इधर,  पुलिस को भी सूचना दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया।  

 
विज्ञापन

8 of 8
Yamunanagar Murder
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है वहीं, हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
गुरमेल सिंह, प्रभारी, थाना यमुनानगर।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें