कनाडा से आई मां को लेकर बेटा घर जा रहा था लेकिन रास्ते में ही एक हादसा हो गया, जिसमें दोनों की जान चली गई। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 6
लुधियाना मेें सड़क हादसे में मां बेटे की मौत
घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां प्रमुख कारोबारी एवं बख्तावर बुक डिपो के संचालक की पत्नी भगवंत कौर और उनके बेटे मनवीर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा होना शुरू हो गए।
विज्ञापन
3 of 6
लुधियाना मेें सड़क हादसे में मां बेटे की मौत
जानकारी के अनुसार मनवीर सिंह अपनी कार में दोस्त के साथ कनाडा से वापस आ रही अपनी मां भगवंत कौर को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर वापस आ रहा था। जब उनकी कार दोराहा के नजदीक पहुंची तो कार की सड़क में खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।
4 of 6
लुधियाना मेें सड़क हादसे में मां बेटे की मौत
इस हादसे में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से तीनों को जख्मी हालत में बाहर निकाला। तब तक भगवंत कौर और मनवीर की मौत हो चुकी थी। जबकि मनवीर का दोस्त बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए लुधियाना के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। शहर के लोगों ने इस हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन
5 of 6
लुधियाना मेें सड़क हादसे में मां बेटे की मौत
कनाडा से लौट रही मां को दिल्ली लेने गया था बेटा
पुलिस के मुताबिक, मृतक भगवंत कौर और उनका बेटा मनवीर सिंह मुल्लापुर के निवासी हैं। शुक्रवार सुबह मुनवीर अपने दोस्त के साथ कनाडा से दिल्ली पहुंची अपनी मां को लेने गया था। दिल्ली से लौटते वक्त लुधियाना के पास उनकी मारुति ब्रेजा गाड़ी एक खड़े ट्रक में घुस गई।
गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने से मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि शिवपुरी निवासी दोस्त रजत क्वात्रा को लुधियाना के डीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।