2000 के जाली नोट छापने शुरू किए तो 2 करोड़ के छाप डाले। 42 लाख सहित पकड़े गए तो भाई-बहन पर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
42 लाख रुपये की जाली करेंसी समेत पकड़े गए गिरोह के मास्टर माइंड अभिनव की कंपनी में काम करने वाले मुलाजिमों को अभी तक सैलरी नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन
3 of 8
2000 के नकली नोट छापने वाले मोहाली के भाई-बहन
सैलरी कब मिलेगी, इसपर वीरवार को फैसला हो जाएगा। क्योंकि आरोपी के वकील ने कुछ समय पहले अदालत में याचिका दायर की थी कि आरोपी की चैक बुक रिलीज की जाए। ताकि मुलाजिमों को समय से सैलरी दी जा सके। जिस पर अदालत ने पुलिस को बुधवार जवाब देने के लिए कहा था।
4 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
इस दौरान जब अदालत में सुनवाई हुई तो पुलिस ने अदालत में कहा कि उन्हें एक दिन का समय दिया जाए। क्योंकि वह मामले की जांच कर रहे हैं। जिसके बाद अदालत ने आठ दिसंबर को दोबारा पुलिस को इस संबंधी जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
5 of 8
42 लाख की जाली करेंसी समेत तीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
जिक्रयोग है कि जब पुलिस ने आरोपी को 42 लाख की जाली करेंसी समेत पकड़ा था। उसके बाद आरोपी के घर, कंपनी व अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। साथ ही उसके बैंक खाते और चैक बुक सभी को अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
6 of 8
मोहाली में नकली नोट छापने वाले गैंग का मास्टरमाइंड अभिनव वर्मा
पुलिस ने उस समय दावा किया था कि नोटबंदी के फैसले के बाद पूरे देश में यह पहला ऐसा गिरोह पकड़ा गया है। जिसके पास से 42 लाख रुपये की नए दो-दो हजार के नोट वाली जाली करेंसी बरामद हुई है।
विज्ञापन
7 of 8
नकली नोट चलाने वाले गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उस समय यह भी पता चला था कि पकड़े गए आरोपी तीस फीसदी कमीशन काटकर लोगों के पुराने नोट बदलते थे। पुलिस ने आरोपी के घर से चौदह लाख रुपये के पुराने नोट बरामद करने का दावा किया था। मामले के आरोपी अभी ज्यूडिशियल रिमांड पर चल रहे हैं।
वहीं, आरोपी के यहां ड्राइवर का काम करने वाले दोनों व्यक्ति फरार चल रहे हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर जाकर जांच कर रही हैं।