अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने जा रहे श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पानी भरे खेत में पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 4
तरनतारन में एसजीपीसी की बस का एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
कपूरथला- अटारी मार्ग पर गांव वेईपूई के पास हुए हादसे में बच्चों समेत 20 लोगों को गंभीर चोटें लगी। घायलों को तरनतारन व अमृतसर के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचाना नाजर सिंह, उसकी पत्नी कुलदीप कौर, छह वर्षीय पोते अमृत सिंह, आठ वर्षीय पोती सिमरन कौर, चार वर्षीय पोती शरणजीत कौर, हरियाणा के करनाल निवासी गुरप्रीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह, उसकी मां स्वर्ण कौर, बच्चे कंवलजीत सिंह (12), गुरभेज सिंह (11), प्रभजोत सिंह (16) की दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
3 of 4
तरनतारन में एसजीपीसी की बस का एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, एसजीपीसी की ओर से दो बसे अमृतसर से धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई थीं। इन बसों में करीब तीस से लेकर चालीस यात्री सवार थे। गुरुद्वारा छेहरटा साहिब, सन्न साहिब (बासरके कलां), बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब (ठट्ठा), श्री दरबार साहिब तरनतारन, गुरुद्वारा गुरु का खूह, गुरुद्वारा बीबी भानी जी, गुरुद्वारा श्री बाउली साहिब (श्री गोइंदवाल साहिब) के अलावा खडूर साहिब के दर्शन करवाकर दोनों बसें अमृतसर के लिए रवाना हुई।
तरनतारन में एसजीपीसी की बस का एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
आगे निकलने की होड़ में गांव वेईपूई के पास एक बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। इससे बस में सवार लोगों को चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एंबुलेंसों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल तरनतारन और गुरु नानक देव अस्पताल भेजा। घायलों ने बताता रफ्तार अधिक होने के कारण बस हादसे का शिकार बनी। थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रभारी रविशेर सिंह और पुलिस चौकी फतेहाबाद के इंचार्ज एएसआई संजीवन सिंह, एसजीपीसी सदस्य बलविंदर सिंह वेईपूई ने घायलों के परिजनों को घटन की जानकारी दी।