युवकों को रोकती, सौदा करती और उनके साथ टाटा मैजिक में चली जाती, फिर रात भर अय्याशी। छापा मारा तो शर्मसार हो गई पुलिस। पंजाब के जालंधर में कूल रोड पर टाटा मैजिक गाड़ी में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ।
2 of 5
sex racket
छापेमारी में पुलिस ने नेपाल निवासी 35 साल की महिला, 2 ग्राहक टिंकू व अनोखे लाल और ड्राइवर चेतन को गिरफ्तार किया है। सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से टिंकू, अनोखे लाल, चेतन कुमार और महिला को जेल भेज दिया गया।
3 of 5
sex racket
एसएचओ बिमल कांत ने बताया कि वे रात में अपनी टीम के साथ राउंड पर थे। इस दौरान खबर मिली कि कूल रोड पर सेक्स रैकेट चलता है। मौके पर पहुंच कर जांच की गई तो एक शख्स टाटा मैजिक के पास घूम रहा था।
4 of 5
sex racket
पूछताछ की गई तो वह घबरा गया। टीम ने पास खड़ी टाटा मैजिक की तलाशी ली तो अंदर एक युवक और महिला आपत्तिजनक हालत में मिले। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह एक ढाबे पर काम करती है और रात में यह काम करती थी।
महिला ने बताया कि उसके पास ग्राहक कॉल करता था और वह उसकी बताई जगह पर पहुंच जाती थी। इस धंधे से जो कमाई होती थी, वह ड्राइवर चेतन और महिला बांट लेती थी। कभी-कभी चलते-फिरते ग्राहक भी मिल जाते थे।