होटल में दिन और रात में खूब अय्याशी चलती थी। पुलिस ने छापा मारा तो करीब 50 लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले, देखिए कैसे ले गई पुलिस?
2 of 6
सेक्स रैकेट
हरियाणा के रोहतक में महिला थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने सेक्स रैकेट की सूचना पर बृहस्पतिवार को शीला टी प्वाइंट स्थित भवन के अंदर चल रहे साइबर कैफे और होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को पचास से ज्यादा युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।
3 of 6
सेक्स रैकेट
पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि शीला बाईपास रोड पर शीला टी प्वाइंट के पास होटल और साइबर कैफे में सेक्स रैकेट चल रहा है।
4 of 6
सेक्स रैकेट
इसकी सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई। फिर स्वॉट टीम के साथ विशेष टीम का गठन करके छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों और साइबर कैफे में युवक-युवतियां मिले। सेक्स रैकेट का अंदेशा होने के कारण सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
5 of 6
सेक्स रैकेट
पूछताछ में सामने आया कि अधिकतर जोड़े स्थानीय निवासी थे। 50 में से तीन कपल ऐसे थे, जिनके पास पहचान पत्र नहीं थे। पुलिस ने सभी के नाम व पते लिखे, उनके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों से बातचीत होने के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि जांच में मिली जानकारी के मुताबिक, होटल में अकसर लड़के-लड़कियां मिलते थे और घंटों साथ-साथ बिताते थे। वहीं पेमेंट भी घंटों के हिसाब से ही ली जाती थी, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।