फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जिससे शादी करनी थी, उसकी इतनी बेहरमी से हत्या कोई कैसे कर सकता है?

Thu, 14 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
1 of 11
Hisar Murder
एक लड़की का उसके प्रेमी ने भरे रेस्टोरेंट में गला काटकर हत्या कर दी। पूछने पर लड़के ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता था। कोई बताए कि ये कैसा प्यार है?

2 of 11
हिसार में प्रेमिका की हत्या
दरअसल, हरियाणा के हिसार के ओल्ड कोर्ट एरिया में बने एक रेस्टोरेंट एवं कैफे में मंगलवार को युवक ने गवर्नमेंट कॉलेज की छात्रा की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या का कारण प्रेमिका के शादी से इनकार करना बताया जा रहा है। गुस्साए प्रेमी ने उसकी गर्दन पर 15 बार वार किए। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

3 of 11
हिसार में प्रेमिका की हत्या
रेलवे कॉलोनी निवासी पूजा (19) गवर्नमेंट कॉलेज बीकॉम सेकेंड ईयर की छात्रा थी। आरोपी युवक नवीन भी रेलवे कॉलोनी में उसके पड़ोस में रहता है। मृतक युवती पूजा मूल रूप से गांव मोहामिदपुर जिला प्रतापगढ़ यूपी की रहने वाली थी। 

4 of 11
Hisar Murder
नवीन ने पूजा की बड़ी निर्दयता से हत्या की। हत्यारोपी प्रेमी के वार करते समय हाथ भी नहीं कांपे। उसने पूजा पर तब तक वार किए, जब तक उसकी सांस नहीं थमी। मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पूजा पर 15 बार चाकू से वार के निशान पाए गए हैं।
 

5 of 11
हिसार में प्रेमिका की हत्या
कैफे मालिक को बताया जोड़े का हो गया झगड़ा       
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक युवती दोपहर करीब 1:50 बजे कैफे में आए थे। वे बेसमेंट में बैठ गए और उन्होंने आइसक्रीम का ऑर्डर दिया। आइसक्रीम मिलने के बाद दोनों बातचीत करते हुए आईसक्रीम खाने लगे और दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इतनी ही देर में नवीन ने चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर वार करने शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 11
हिसार में प्रेमिका की हत्या
पहले वार पर युवती जैसे ही चिल्लाई आसपास की टेबल पर बैठे जोड़ों ने उसका बचाव करने की कोशिश की तो वह उनकी तरफ चाकू लेकर दौड़ा। कारिंदों ने भी बचाव की कोशिश की, लेकिन वह उन्हें भी मारने के लिए दौड़ पड़ा। डर के मारे कोई नजदीक नहीं आया।

7 of 11
हिसार में प्रेमिका की हत्या
उन्होंने ऊपर काउंटर पर बैठे कैफे मालिक को बताया कि नीचे झगड़ा हो गया और एक युवक चाकू से वार कर रहा है। जब तक कैफे मालिक नीचे पहुंचा तब भी आरोपी युवक पूजा पर लगातार वार कर रहा था। कैफे मालिक और उसके कारिंदों ने हिम्मत दिखाकर उसे काबू कर लिया। 

8 of 11
हिसार में प्रेमिका की हत्या
उधर, पूजा मर्डर मामले में वारदात के बाद आरोपी के चेहरे पर पश्चाताप की शिकन तक नहीं थी। मौके पर पकड़े गए युवकों ने उससे पूछा कि आखिर इस लड़की को तूने क्यों मारा। इस पर आरोपी ने कहा कि मैंने नहीं मारा, वो खुद मरने आई थी यहां। वारदात के बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई। युवक को मृतका के शव के पास ले जा गया। पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर ही युवक को थप्पड़ जड़ दिए। छितरपरेड के बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

9 of 11
हिसार में प्रेमिका की हत्या
नशे में लग रहा था युवक 
जब कैफे मालिक ने युवक को पकड़ा तो नशे की हालत में लग रहा था। मौके पर भीड़ में से लोगों ने उसके हालात देखकर कहा कि इसने नशा किया हुआ है। भीड़ में कुछ लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई। वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में युवक ने सारी बातें साफ कही। ये तक कह डाला कि शादी से इनकार कर रही थी। 

10 of 11
Hisar Murder
पुलिस के पहुंचने से पहले खूब पीटा आरोपी को       
युवती पर चाकुओं से वार करने वाले युवक को पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ युवकों ने जमकर पीटा। लोगों ने उसे खूब गालियां निकालीं, लेकिन आरोपी पर पिटाई और गालियों का कोई असर नहीं था। युवक पूछते रहे कि तुम्हारी पड़ोसन है क्या। इसे यहां क्यों लेकर आया।      
विज्ञापन

11 of 11
Hisar Murder
पुलिस ने ली आरोपी की तलाशी    
मौके पर ही पुलिस ने युवक की तलाशी ली और पूछा कि कितने चाकू हैं तेरे पास। युवक ने कहा एक ही था। पुलिस ने पूछा कहां से लेकर आया, उसने कहा घर से लेकर आया था, वो सामने पड़ा है। पुलिस ने मौके से मोबाइल, चाकू सहित अन्य सामान कब्जे में ले लिया।
Next
AU ऐप में पढ़ें