फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS की बेटी वर्णिका से छेड़छाड़ के बाद बच्ची से रेप, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 17 Aug 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Chandigarh Rape
वर्णिका छेड़छाड़ के बाद चंडीगढ़ में एक और दिल दहला देने वाली घटना हुई है। दिन के उजाले में एक 8वीं की छात्रा से पार्क में रेप हुआ है। मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, देखिए
विज्ञापन

2 of 10
Chandigarh Rape
स्वतंत्रता दिवस पर सिटी ब्यूटीफुल में दिनदहाड़े एक शर्मनाक घटना घट गई। घर से तिरंगा लेकर परेड में शामिल होने निकली एक नाबालिग छात्रा को एक व्यक्ति ने चाकू के बल पर अगवा किया और पार्क में लेकर जाकर उससे दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

3 of 10
Chandigarh Rape
जानकारी के अनुसार 8वीं क्लास की छात्रा सुबह करीब 8.15 बजे अकेली पैदल ही अपने स्कूल के परेड में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही वह सेक्टर-23 ट्रैफिक चिल्ड्रन पार्क के सामने वाली सड़क पर पहुंची, एक व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर धारदार चाकू रख दिया। 

4 of 10
Chandigarh Rape
इसके बाद आरोपी व्यक्ति किशोरी को पार्क के पास बने नाले में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी लड़की को धमकी देकर वहां से फरार हो गया। किशोरी ने घर जाकर माता-पिता को इस बारे में बताया। 
विज्ञापन

5 of 10
Chandigarh Rape
पीड़ित पैरेंट्स से सूचना पाकर करीब 9.15 बजे एसएसपी ईश सिंघल, डीएसपी ईस्ट सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी ट्रैफिक चिल्ड्रन पार्क में पहुंचकर जांच में जुट गए। 
विज्ञापन

6 of 10
Chandigarh Rape
सूचना मिलने के बाद एसएसपी ईश सिंघल, डीएसपी रामगोपाल सहित क्राइम ब्रांच टीम ने करीब 5 घंटे जांच-पड़ताल की। इस दौरान चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क का गेट लॉक कर 5 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मीडिया के अंदर आने से रोकने के लिए लगाई गई। इसके बावजूद पूरी पड़ताल का नतीजा जीरो ही सामने आया।
विज्ञापन

7 of 10
Chandigarh Rape
रोजाना उसी रास्ते से जाती थी किशोरी
पड़ोसियों के अनुसार किशोरी पढ़ने में काफी होशियार है। वह रोजाना सुबह पैदल ही उसी रास्ते से स्कूल जाती थी। इसी तरह वह स्वतंत्रता दिवस पर भी तिरंगा लेकर स्कूल परेड के लिए घर से अकेली निकली थी। 
 

8 of 10
Chandigarh Rape
कहां तैनात थे 700 पुलिसकर्मी :
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 700 पुलिसकर्मियों के तैनाती का दावा किया था। लेकिन, दिनदहाड़े किशोरी की गर्दन पर चाकू लगा अगवाकर आरोपी व्यक्ति दुष्कर्म करने के बाद आसानी से भाग जाता है। सवाल खड़ा होता है कि 700 पुलिसकर्मियों की तैनाती कहां पर थी। अधिकारी व पुलिसकर्मी ना वारदात होने से रोक पाए और ना ही आरोपी को गिरफ्तार कर सके।

9 of 10
Chandigarh Rape
चिंता की बात तो यह है कि वारदात के 24 घंटे बीतने के बावजूद आरोपी का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। आरोपी की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 341, 363, 376, पोक्सो 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

10 of 10
Chandigarh Rape
5 संदिग्धों को किया राउंडअप :
पुलिस के अनुसार पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए गए। वहीं, उसके बयानों के आधार पर करीब आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके 4-5 संदिग्ध को राउंडअप भी किया गया। हालांकि, उनसे पुलिस कुछ खास जानकारी नहीं जुटा सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें