ये एक किसी को भी शर्मसार कर देने वाली घटना है। रिश्ते में चाचा ने अपनी ही 12 साल की भतीजी का रेप कर दिया।
विज्ञापन
2 of 8
child rape
घटना हरियाणा के सोनीपत की है, जहां किराए पर रहने वाली एक 12 वर्षीय बच्ची से रिश्ते में उसके चाचा द्वारा दुराचार करने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
3 of 8
child rape
यूपी के एक जिले का रहने वाला एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ सोनीपत शहर में किराए पर रहता है। उसने बताया कि 10 जुलाई को उसके रिश्ते में भाई लगने वाले मूलरूप से यूपी के कासगंज फिलहाल सोनीपत शहर निवासी देवेंद्र ने उसकी 12 साल की बेटी को अपने कमरे पर बुलाया था।
4 of 8
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
उसने कमरे पर जाने के बाद आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे किसी को ये बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस वजह से घर आकर उसकी बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच वह परिवार को लेकर यूपी स्थित अपने पैतृक गांव में आ गया।
विज्ञापन
5 of 8
यहां आने के बाद उसकी बेटी ने घटना के बारे में परिजनों को अवगत कराया। उन्होंने अब सोनीपत पहुंचकर मामले से पुलिस को अवगत कराया है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
6 of 8
लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी यूपी में लग सकी थी। जिस पर उन्होंने यूपी पुलिस को मामले से अवगत कराया था। जहां पर स्थानीय थाने की पुलिस ने मामला सोनीपत क्षेत्र का बताकर उन्हें यहां भेज दिया। जिस पर यहां आने के बाद मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
child rape
सोमवार को पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद आरोपी देवेंद्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द काबू किया जाएगा।
सिटी थाना क्षेत्र की कालोनी में बच्ची से दुराचार किए जाने की शिकायत मिली है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द काबू किया जाएगा।
सरोज देवी, जांच अधिकारी, सिटी थाना।