पंजाब के हाई सिक्योरिटी जेल में बैठ कर गैंगस्टर्स Facebook अपना स्टेटस अपलोड कर रहें है और सरकार को ही धमकी दे रहें है। क्या ऐसी होती है हाई सिक्योरिटी जेल?
नाभा जेल कांड के बाद बादल सरकार को जेल से भागे गैंगस्टर्स के साथियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां देना शुरू कर दिया है। अपराधियों ने फेसबुक पर धमकी भरा मैटर पोस्ट किया है। इसमें समाना में पुलिस फायरिंग में मारी गई लड़की की मौत पर बादल सरकार को आडे़ हाथों लिया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
गुरप्रीत सिंह सेखों
गैंगस्टर्स के साथियों ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि सरकार ने वर्ष 1984 वाले काम शुरू कर दिए हैं। इस बार सरकार और पुलिस को करारा जवाब दिया जाएगा और यदि जेल से भागे उनके दोस्तों को नुकसान पहुंचा तो बादल को नहीं छोड़ा जाएगा।
4 of 8
23 नवंबर को नीटा ने सेखों के बर्थडे पर जेल से ही एक फोटो पोस्ट की
यह धमकियां देने लोग रविवार को नाभा जेल से भागे छह खतरनाक अपराधियों के दोस्त हैं, जो फेसबुक पर सरकार और पुलिस को धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
फेसबुक पर पोस्ट की गई धमकी
खतरनाक गैंग शेरा खुबन की जीआरपी फेसबुक एकाउंट पर पुलिस और सरकार को धमकी दी गई है। पहले धमकी भरा मैटर रविवार देर रात को पोस्ट किया गया था और सोमवार को फिर ऐसा ही मैटर पोस्ट किया गया।
विज्ञापन
6 of 8
फेसबुक पर पोस्ट की गई धमकी
फेसबुक एकाउंट पर पंजाबी भाषा में दी गई धमकी में लिखा गया है कि क्या कसूर था नेहा का, जिसे गोली मार दी गई। अब बादल जवाब दें।
विज्ञापन
7 of 8
नाभा जेल ब्रेक
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात भी फेसबुक एकाउंट पर लिखा गया था कि किसी में जुर्रत नहीं कि अपने वीरों का एनकाउंटर कर सके। चाहे बादल हों या कोई और। इतने भी कमजोर नहीं हमारे वीर, जो इतनी जल्द पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे।
बाकी वाहेगुरू जानता है, अगर सरकार का यह काम हुआ, तो फिर जितनी मर्जी सिक्योरिटी लगा लें, बादल भी अपना बचाव कर ले, अगर हमारे भाईयों को कोई नुकसान पहुंचाया, तो गैंगस्टरों से आतंकवादी बनने में देर नहीं लगेगी।