फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में बंधक बनाकर रखा था, कराते थे 'गंदा काम', पुलिस को यूं सुनाई आपबीती

Mon, 10 Jul 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
sex recket
मुझे होटल में बंधक बनाकर रखा था। डराते थे, धमकाते थे और जबरन 'गंदा काम' करवाते थे। महिला की दर्दनाक आपबीती सुनाकर पुलिस वाले सन्न रह गए। 
 
विज्ञापन

2 of 6
sex recket
घटना पंजाब के गुरदासपुर की है। एक भाजपा सरपंच पर आरोप लगे हैं। उसने महिला को अपने होटल में बंधक बना लिया। वह उससे 40 दिनों तक वेश्यावृति करवाता रहा। वह उसे नशा देकर यह घिनौना कार्य करवाता था। एक ग्राहक उसके पास आया तो उसका दर्द जानकर पसीज गया। इसके बाद उस ग्राहक की मदद से महिला को इस नरक से मुक्ति मिली। 
 
विज्ञापन

3 of 6
sex recket
ग्राहक ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी और फिर पुलिस ने उसे यहां से मुक्त कराया। घटना दीनानगर की है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि गांव झंडेचक्क के मौजूदा भाजपा सरपंच जोगिंद्रपाल ने उसे अपने एक होटल में बंधक बनाकर रखा हुआ था। वह उसे नशीली वस्तु सुंघाकर होटल में आने वाले ग्राहकों के पास भेजता था। 
 

4 of 6
sex recket
महिला ने बताया कि डेढ़ महीना पहले उसके ही गांव के तीन युवकों ने दवाई दिलाने के बहाने उसे अपनी कार में बिठाया। महिला ने बताया कि कार में युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। उसमें नशीली वस्तु मिला होने के कारण वह इसे पीने के बाद बेहोश हो गई। इसके बाद वे उसे रात को दीनानगर हाइवे पर पड़ते एक होटल में ले गए। 
विज्ञापन

5 of 6
sex recket
वहां होटल के मालिक व भाजपा नेता जोगिंद्रपाल, अजय कुमार, सनी, डैनी व विनोद  ने बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने देह व्यापार का धंधा करवाने के लिए उसका सौदा दिल्ली में भी कर दिया था। जब वह इस बात का विरोध करती तो उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते। इस तरह वह आरोपियों के इशारे पर नाचते हुए होटल में आने वाले ग्राहकों का शिकार बनती गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sex recket
पीड़िता ने बताया कि होटल में ग्राहक बनकर आए एक व्यक्ति की मदद से ही वह वहां से निकल सकी है। ग्राहक ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह के आदेश पर पुलिस ने होटल पर छापा मारा और महिला को वहां से छुड़वाया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी विनोद को दबोच लिया। चार अन्य आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें