फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार से अलवर तक दरिंदगी, डेढ महीने में 7 जगहों पर 8 लोगों ने किया रेप

Fri, 02 Jun 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
हिसार से अलवर तक दरिंदगी!
घर से भागी एक नाबालिग लड़की से हिसार से अलवर तक दरिंदगी हुई। डेढ माह में पिता-पुत्र, कैंटीन ठेकेदार, वकील, बिजलीकर्मी समेत सात-आठ ने इज्जत तार-तार कर दी, पढ़िए रौंगटे खड़े कर देने वाली पूरी कहानी... 
विज्ञापन

2 of 9
हिसार से अलवर तक दरिंदगी! - फोटो : DEMO Pics
घटना हरियाणा के हिसार की है, पिता की छेड़छाड़ से तंग आकर भठिंडा (पंजाब) से घर छोड़कर भागी 17 वर्षीय किशोरी गैंगरेप का शिकार हो गई। डेढ़ माह में उसके साथ आठ लोगों ने दुष्कर्म किया है। हिसार से लेकर अलवर तक नाबालिग को जिसने भी पनाह दी, उसी ने उसे हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म करने वालों में दो पिता-पुत्र भी हैं।
विज्ञापन

3 of 9
हिसार से अलवर तक दरिंदगी! - फोटो : DEMO Pics
जानकारी के अनुसार, भठिंडा की एक नाबालिग (17) डेढ़ माह पहले घर छोड़कर ट्रेन से हिसार रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। वह प्लेटफार्म पर बैठी थी। कैंटीन वाले अमर सिंह ने बातचीत शुरू की और उसे पनाह देने का आश्वासन देकर एक घर में ले गया। उसने रातभर लड़की से दुष्कर्म किया।

4 of 9
महिला से गैंगरेप
बाद में उसने परिचित सफाई ठेकेदार राम अवतार को बुला लिया। इसके बाद वह लड़की को ले गया और दुष्कर्म किया। इस तरह लड़की से कई दिन तक दुष्कर्म चलता रहा। 
विज्ञापन

5 of 9
हिसार से अलवर तक दरिंदगी! - फोटो : Demo
इसके बाद लड़की दिल्ली रोड पर विद्युत नगर के पास चप्पल बेचने वाले एक बुजुर्ग के संपर्क में आ गई। बुजुर्ग उसे बहला-फुसलाकर घर ले गया और जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बुजुर्ग घर से बाहर गया तो उसके बेटे ने रेप किया।
विज्ञापन

6 of 9
हिसार से अलवर तक दरिंदगी! - फोटो : concept photo
युवती ने पुलिस को बताया कि हांसी में उसे एक आदमी मिला। वह उसे झांसे में लेकर अलवर ले गया। अलवर के मकान में उसके साथ एक आदमी ने दुष्कर्म किया। वह खुद को वकील बता रहा था।
विज्ञापन

7 of 9
हिसार से अलवर तक दरिंदगी! - फोटो : DEMO Pics
अलवर में ही एक दूसरे आदमी ने भी दुष्कर्म किया, वह बिजली कर्मचारी था। वह किसी तरह छूटकर ट्रेन में फिर हिसार पहुंच गई। 

8 of 9
हिसार से अलवर तक दरिंदगी!
गई। रेलवे स्टेशन पर बैठी थी कि सूचना मिलने पर जीआरपी ने उसे ले जाकर महिला बाल संरक्षण अधिकारी के सामने पेश किया। जहां से उसे कैमरी रोड के शैशव कुंज आश्रम में भेज दिया गया। लड़की का पिता ट्रक चलाता है। पुलिस ने बुधवार को उसे बुलाया। लड़की ने बताया कि पिता की छेड़छाड़ से दुखी होकर उसने घर छोड़ा था। 
विज्ञापन

9 of 9
हिसार से अलवर तक दरिंदगी!
रेलवे थाना के एसएचओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत पर अमर सिंह, रामअवतार व एक अन्य समेत सात-आठ के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें