फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIC: टक्कर ऐसी कि बस के अंदर घुसी ईंटों से लदी ट्राली, लेकिन कमाल हो गया!

Tue, 22 Aug 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
विज्ञापन
1 of 7
Ludhiana Accident
सवारियों वाली बस ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी से टकरा गई। तस्वीरें खुद बताती हैं कि हादसा कितना भयानक था, लेकिन कमाल हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
Ludhiana Accident
घटना पंजाब के लुधियाना की है। बठिंडा जीटी रोड पर पड़ते गांव नूरपुरा के पास प्राइवेट कंपनी की बस, जेसीबी और ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गई। 
विज्ञापन

3 of 7
Ludhiana Accident
हादसा कितना भयानक था यह तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन भगवान का शुक्र है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। लेकिन बस में सवार करीब 12 सवारियां घायल हो गई। 

4 of 7
Ludhiana Accident
तीनों वाहनों की टक्कर के बाद आस-पास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से दो लोगों को लुधियाना के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद जेसीबी का ड्राइवर फरार हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
Ludhiana Accident
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 12 बजे डबवाली ट्रांसपोर्ट की बस बठिंडा से होशियारपुर जा रही थी। जब वह गांव नूरपुरा में पहुंची तो लिंक सड़क बरमी साइड की तरफ से आ रही जेसीबी को ड्राइवर ने एक दम जीटी रोड पर चढ़ा दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
Ludhiana Accident
इससे जेसीबी का अगला हिस्सा बस में फंस गया और बस का संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित बस दूसरी तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर अमरजीत सिंह के घर में जा घुसी। इससे घर का एक हिस्सा नष्ट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ludhiana Accident
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा जेसीबी मशीन चालक की गलती से हुआ। इस हादसे में बस में सवार सतिंदर शर्मा, अमनदीप कौर, सुखविंदर सिंह, प्रभजोत कौर, मंजीत कौर, सुरजीत सिंह, जगजीत सिंह, खुशकरण सिंह, जसवीर सिंह, जीता सिंह हरजिंदर कौर छीनीवाल, नंदी कुमार, यादविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, रमनदीप कौर, कर्मजीत कौर, जश्नदीप कौर, मलकी कौर, मंजीत कौर, होशियार सिंह और कमलजीत कौर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सदर रायकोट कुलदीप सिंह कंग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद तीनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं। एसएचओ कंग ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें