नोटबंदी के बाद से आए दिन कालेधन 'कुबेरों' के तार अब पाकिस्तान से भी जुड़ने लगे हैं। कालेधन की बाजीगरी और इसे छिपाने का इनका तरीका भी चौंकाने वाला है। काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने पांच किलो 600 ग्राम हेरोइन और करीब 15.99 लाख की करेंसी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई करेंसी में 12 लाख के नए नोट शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कालेधन के बाजीगर
- फोटो : ANI
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर के आईजी एमएफ फारुकी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शनिवार को टीम ने कारज सिंह काजी, मलकीत सिंह और जसविंदर सिंह जस्सा निवासी गांव गुलामीवाला, हरिके जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
3 of 5
कालेधन के बाजीगर
- फोटो : ANI
तलाशी में तीनों से 600 ग्राम हेरोइन और 12 लाख की नई करेंसी समेत 15 लाख 49 हजार 100 रुपये बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी होंडा सिटी कार पटाखा मार्केट चमरंग रोड के बीच सुविधा सेंटर के बाहर पार्क कर अपने साथी का इंतजार कर रहे थे।
4 of 5
कालेधन के बाजीगर
- फोटो : ANI
वहीं से इन सबको गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने पांच किलो हेरोइन और 50 हजार की भारतीय करेंसी समेत एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह निवासी गांव मुहावा के तौर पर हुई है।
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप को आगे सप्लाई करता था। आरोपी को छेहरटा क्षेत्र से पकड़ा गया है। इस ड्रग रैकेट में उसके साथ गुरप्रीत सिंह और हरदेव सिंह भी शामिल है। उनकी तलाश की जा रही है।