मामला हरियाणा के यमुनानगर की है, जहां सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती एक मंदबुद्धि महिला के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल में एक मंदबुद्धि महिला भर्ती थी। 26 दिसंबर की रात को वह अस्पताल के बरामदे में बैठी थी।
विज्ञापन
2 of 6
Yamunanagar Rape
बरामदे के पास ही कैदी वार्ड है, जिसमें पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी थी। रात के समय ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल की महिला कर्मचारियों ने एक पुलिस कर्मी को मंदबुद्धि महिला के साथ गलत हरकत करते देखा। अगले दिन महिला कर्मचारियों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन को दी थी।
विज्ञापन
3 of 6
Yamunanagar Rape
मुकंद लाल सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय दहिया का कहना है कि महिला कर्मचारियों की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने कमेटी का गठन किया, जिसमें तीन डाक्टर और एक लेडी सोशल वर्कर शामिल थी। टीम ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद महिला का मेडिकल कराया। रेप की पुष्टि होने के बाद सिविल सर्जन की ओर से एसपी को शिकायत दी गई।
4 of 6
Yamunanagar Rape
सीसीटीवी कैमरे थे बंद
रात 12बजे जिस वार्ड में घटना हुई है, उसके मुख्य गेट पर CCTV कैमरा लगा है, लेकिन इस कैमरे की सीसीटीवी फुटेज रात 12 बजे के बाद से लेकर सुबह तक की गायब है। इस पर अस्पताल प्रशासन ने तर्क दिया कि बिजली की लाइन का कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से रात को लाइन बंद की गई थी। इस वजह से कैमरा भी बंद हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
Yamunanagar Rape
आरोपी सब इंस्पेक्टर या एएसआई रैंक का होने का शक है। जिस वार्ड में दुष्कर्म होने की बात कही जा रही है, उसकी बगल में ही कैदी वार्ड है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात को उसमें दो कैदी भर्ती थे और एक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर था। शक उसी पर जा रहा है। जांच में पता चलेगा कि उस वक्त कौन पुलिस कर्मी ड्यूटी पर था।
पिछले साल भी हुआ था मंदबुद्धि से रेप
पिछले साल जुलाई महीने में भी सिविल अस्पताल में इसी तरह की वारदात हुई थी। फर्कपुर थाना एरिया में सड़क पर घूम रही मंदबुद्धि युवती को पुलिस ने उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया था। उसी रात में यहां ठेके पर लगे कर्मचारी ने युवती से रेप किया था। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात एक स्टाफ नर्स को शक हुआ, तो उसने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। तब पुलिस ने विजय के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।