कुख्यात इनामी गैंगस्टर को मारने में पुलिस का मोहरा बना एक झोपड़ी वाला बाबा। झोपड़ी थी श्मशानघाट में। बाबा के पास युवतियां आती थीं। देखिए, कौन था बाबा?
विज्ञापन
2 of 6
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
बठिंडा जिले के गांव जगाराम तीर्थ में बाबा भोला सिंह दो पहले आया था। यहां गांव के श्मशानघाट में बाबा ने झोपड़ी बना ली थी। गांववालों के मुताबिक बाबा के पास ज्यादातर महिलाएं और युवतियां ही आती थी। महिलाएं जहां बाबा से शांति मांगती थीं, वहीं युवतियां पेपरों में अच्छे नंबर प्राप्त करने हेतु आशीर्वाद लेती थीं।
विज्ञापन
3 of 6
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा पुलिस की टीम ने बाबा की झोपड़ी से कुछ युवतियों की तस्वीरें भी बरामद कीं। पुलिस इस युवतियों के बारे में जांच करने जुट गई है। इसके अलावा तलाशी के दौरान बाबा की झोपड़ी से स्मैक पीने हेतु उपयोग होने वाला एक विशेष किस्म का पेपर भी मिला है। गांव वालों का कहना था कि बाबा के पास रात के समय ज्यादातर नशेड़ी युवा आते थे।
4 of 6
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
झोपड़ी में आने वाला था कन्नू: डीएसपी राहुल के मुताबिक, बीते दिन हरियाणा पुलिस ने गैंगस्टरों की काल डिटेल ट्रेस कर ली थी। इसमें सामने आया कि उक्त गैंगस्टर अजय अपने तीन साथियों सहित बाबा भोला सिंह की झोपड़ी में रहने आ रहा है। पुलिस ने बाबा को एक व्यापारी बनकर फोन किया कि 'हमारे कोई औलाद नही है और हमें औलाद चाहिए'।
विज्ञापन
5 of 6
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के जाल में फंसा बाबा: बाबा भोला सिंह पुलिस के बिछाए जाल में फंस गया। बाबा ने पुलिस को अपना पूरा पता दिया। हरियाणा पुलिस ने सुबह होते ही शमशानघाट को चारों तरफ से घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। झोपड़ी में छिपे गैंगस्टरों ने भी पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी जवाबी कारवाई में उक्त गैंगस्टर अजय उर्फ कन्नू मारा गया।
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
कन्नू को कैसे जानता था बाबा?: हरियाणा पुलिस के अनुसार बाबा भोला सिंह जब एक अपराधिक मामले में हरियाणा की भिवानी जेल में बंद था तो उस समय उसी जेल में हत्या व डकैती के आरोप में बंद गैंगस्टर अजय उर्फ कन्नू के साथ बाबा की मुलाकात हुई थी, इसलिए गैंगस्टर कन्नू ने अपने साथियों सहित बाबा की झोपडी को ठिकाना बना लिया था।