फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बेटी का शव लेकर प्रदर्शन कर रहे थे परिजन, DSP के विवादित बोल

Thu, 28 Jul 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
जींद में विवाहिता की मौत पर डीएसपी का विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला
ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बेटी के शव सहित प्रदर्शन कर रहे परिजनों के साथ ही डीएसपी भिड़ गए और विवादित बयान दे डाला। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 7
जींद में विवाहिता की मौत पर डीएसपी का विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला
मामला, जींद के लक्ष्मी नगर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। विवाहिता के परिजन जब उसके शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो परिजनों ने सवाल उठाया कि बेटियां ही सुरक्षित नहीं है। इस पर डीएसपी कप्तान सिंह भड़क गए और परिजनों के सामने विवादित बयान दे डाला।
विज्ञापन

3 of 7
जींद में विवाहिता की मौत पर डीएसपी का विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन कर रहे परिजनों से सिटी डीएसपी कप्तान सिंह द्वारा अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार को पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंप दी गई। डीएसपी के व्यवहार से खफा मृतका के परिजनों ने रोहतक रोड पर प्रदर्शन कर डीएसपी को सस्पेंड करने की मांग की।

4 of 7
जींद में विवाहिता की मौत पर डीएसपी का विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी नगर निवासी रिशू की 8 साल पहले उचाना निवासी सचिन के साथ हुई थी। रिशू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पुलिस ने रिशू के पति सचिन, ससुर खजानचंद, सास मूर्ति देवी तथा ननद मीना के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
जींद में विवाहिता की मौत पर डीएसपी का विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वहां पहुंचे सिटी डीएसपी कप्तान सिंह की परिजनों से तू तड़ाक हो गई। परिजनों ने सवाल उठाया कि बेटियां ही सुरक्षित नहीं है। इस पर डीएसपी कप्तान सिंह भड़क गए। वीडियो में वे साफ कह रहे हैं कि ‘सगाई हमने कराई थी कि कै, रिशेतदार तो थारे ही होंगे। तमने देखभाळ के कर्या होगा रिश्ता। लड़की का रिश्ता कौण सा पुलिस ने या सरकार ने थोड़े ही करवाया था। इस पर परिजन भड़क गए तो डीएसपी बोलते हैं ‘आराम तै बात कर गुलाम नहीं हूं थारा।
विज्ञापन

6 of 7
जींद में विवाहिता की मौत पर डीएसपी का विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला
डीएसपी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया था, इसके बावजूद डीएसपी कप्तान सिंह पर जो आरोप हैं, उनकी जांच एएसपी वसीम अकरम कर रहे हैं। विवाहित की मौत के मामले में पुलिस निष्पक्ष होकर जांच करेगी तथा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
- वीरेंद्र सांगवान, डीएसपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जींद में विवाहिता की मौत पर डीएसपी का विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि रितु के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट होने की सूचना मिलते ही उसके बयान लेने के जींद पहुंची थी। लेकिन उसके अनफिट होने के कारण बयान नहीं हो सके। पुलिस ने उसके पिता के बयान पर उसके पति सचिन, सास, ससुर ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। कुलदीप ने बताया कि महिला के पति सचिन उसके ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें