फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ बाथरूम में प्रेमी को देख न पाया बाप, कर डाला पाप

Wed, 01 Feb 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
बेटी को बाथरूम में प्रेमी के साथ देखकर मां-बाप का खून खौल गया। उसके बाद उन्होंने लड़के का वो हाल कर दिया, जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।
विज्ञापन

2 of 8
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
घटना हरियाणा के पानीपत की है। भादौड़ गांव में आठ दिन पहले हत्या कर नहर में फेंके गए गांव के गुरमीत का शव सोमवार शाम पश्चिमी यमुना लिंक नहर में बिंझौल पुल के पास बरामद हुआ। शव को प्लास्टिक में ईंटों से बांधकर नहर में फेंका गया था। गुरमीत को गला घोंट कर मारा गया था। उसके बाद शव को गठरी में पत्थरों के साथ बांधकर बिंझौल के पास नहर में फेंक दिया गया​ ​था।
विज्ञापन

3 of 8
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
युवक गुरमीत 22 जनवरी को लापता हुआ था। युवक के लापता होने के साथ ही दो दिन बाद वह किशोरी फांसी पर लटकी मिली थी, जिसके पिता पर गुरमीत के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इससे किशोरी की मौत के भी ऑनर किलिंग होने का शक गहरा गया है। पुलिस ने हत्यारोपी किशोरी के पिता को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड लिया है।

4 of 8
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
22 जनवरी की रात गुरमीत रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। दूसरे दिन परिजनों ने इसराना थाने में शिकायत दी। फिर परिजनों को पता चला कि गुरमीत महेंद्र की बेटी अंशुल से मिलने के लिए गया था। 25 जनवरी को अंशुल की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। अंशुल का ऑर्डियो रिकॉर्डिंग भी सामने आया। 27 जनवरी को परिजन एसपी से मिलने आए और गुरमीत की हत्या का संदेह जता कर जांच सीआईए को देने की मांग की।
विज्ञापन

5 of 8
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
29 जनवरी को महेंद्र की गिरफ्तार और गुरमीत की हत्या का खुलासा हो गया। बेटी की मौत पर अब भी संशय बना हुआ है। पुलिस उसकी मौत को आत्महत्या ही मान रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा। गुरमीत के परिजनों ने पुलिस की ढिलाई पर गुस्सा जताया और कहा कि अभी तक केवल किशोरी के पिता महेंद्र को ही गिरफ्तार किया है, अन्य आरोपी बाहर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
डीएसपी देशराज ने बताया कि आरोपी महेंद्र ने पूछताछ में बताया कि 22 जनवरी की रात गुरमीत उसकी बेटी से मिलने घर आया था। दोनों बाथरूम में थे। इस दौरान महेंद्र पेशाब करने के लिए जाग गया। बाथरूम की अंदर से कुंडी बंद थी। पूछने पर अंदर से बेटी ने आवाज दी। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर नहीं निकली तो उसने दोबारा गेट थपथपाया। तब लड़की ने कहा कि मेरी तबीयत खराब है, मां को बुला दो। इस पर मां को वहां बुलाया गया।
विज्ञापन

7 of 8
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
मां के आते ही बेटी प्रेमी गुरमीत के साथ बाथरूम से बाहर आ गई। गुरमीत को देखते ही महेंद्र भड़क गया और उसको पीटना शुरू कर दिया। गुरमीत को पीटते हुए महेंद्र कमरे में ले गया और बेटी को मां दूसरे कमरे में पकड़ ले गई।  महेंद्र ने कपड़े से गला घोंटकर गुरमीत की हत्या कर दी। इस वारदात में महेंद्र की पत्नी भी शामिल थी। वहीं, डीएसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी आरोपी को केस में नहीं छोड़ा जाएगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
हरियाणा के पानीपत में ऑनर किलिंग
गांव भादौड़ निवासी गुरमीत का शव पश्चिमी यमुना लिंक नहर में फेंकने की जानकारी लगते ही ग्रामीण और आसपास के लोग सुबह ही नहर पर पहुंच गए। करीब 15 गोताखोरों की मदद से की गई तलाश के बाद सोमवार देर शाम पश्चिमी यमुना लिंक नहर में बिंझौल मोड़ पुल के पास से एक गठरी में गुरमीत का शव मिल गया। शव की शिनाख्त कपड़ों और गले में पहने लॉकेट से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें