फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: बेटे का कत्ल कर रहे थे हमलावर, पिता के मोबाइल में रिकार्ड हुई चीखें

Tue, 13 Dec 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
Panchkula Murder - फोटो : अमर उजाला
बेटे पर जब हमला हुआ तो पिता का फोन आ गया। ऑन करते ही बेटे की चीखें मोबाइल पर रिकार्ड हो गईं, लेकिन पिता उसे बचा न पाया। वारदात, चंडीगढ़ के मौलीजागरां के साथ लगते रेलवे यार्ड की है।
विज्ञापन

2 of 6
Panchkula Murder
मृतक के पिता पित्तरदीन ने बताया कि रविवार को शाम साढ़े सात बजे संजय अपने घर से ऑटो में गैस भरवाने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-38 आया था। उसे एक रिसेप्शन पार्टी में जाना था। घर बोलकर गया कि अभी आधे घंटे में ऑटो में गैस भरवाकर आता हूं। देर होने पर शाम करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच मृतक के पिता पित्तरदीन ने उसे कॉल किया। 
विज्ञापन

3 of 6
Panchkula Murder
पित्तरदीन ने बताया कि कॉल पिक हुई, लेकिन काफी शोर सुनाई दे रहा था, कुछ ऑटो के भाड़े को लेकर बहस चल रही थी। यात्री सौ का नोट दे रहे थे, संजय उनसे पांच सौ रुपये मांग रहा था। इसी बीच फोन कट गया। उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। 

4 of 6
Panchkula Murder
वहीं मामले में सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि दिन में बारह बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रेलवे यार्ड के पास शव पड़ा है। पुलिस कंट्रोल रूम को किसी राहगीर ने मामले की सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

5 of 6
Panchkula Murder
जांच के दौरान पुलिस को बॉडी से चंद कदम की दूरी पर खून से सना कंक्रीट का टूटा पिलर भी पुलिस को मिला है। इसका वजन करीब 30 किलो है। जहां कंक्रीट का टूटा पिलर मिला है उसके करीब 50 मीटर की दूरी पर शव था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Panchkula Murder
युवक के चेहरे के निशान और जमीन पर बिखरा खून देखकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि पहले युवक के चेहरे को इस कंक्रीट के पिलर पर पटककर मारा गया है। उसके बाद युवक को घसीटते हुए रेलवे यार्ड के पास खाली ग्राउंड में फेंका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें