फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आर्केस्ट्रा डांसरों से भाई करवाना चाहते थे गलत काम, बीच सड़क दे दी जान

Wed, 12 Jul 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
आर्केस्ट्रा डांसर दो युवतियों ने की खुदकुशी
'भाई गलत काम के लिए मजबूर करते थे, हेरोइन का डोज भी देते थे' ...और दो आर्केस्ट्रा डांसरों ने जान दे दी। पढ़िए मरने से पहले की दर्दनाक कहानी।
विज्ञापन

2 of 8
आर्केस्ट्रा डांसर दो युवतियों ने की खुदकुशी
मामला पंजाब के जालंधर का है, जहां की लद्देवाली रोड पर सोमवार रात को दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों बेसुध हालत में लद्देवाली रोड पर मिली थीं। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 8
आर्केस्ट्रा डांसर दो युवतियों ने की खुदकुशी - फोटो : डेमो फोटो
पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने मकसूदां इलाके की रहने वाली कोमल व उसके भाई हनी पर आरोप लगाते हुए उन्हें आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लिखा है कि आरोपी भाई-बहन उन्हें न केवल अवैध कार्यों के लिए मजबूर करते थे, बल्कि उनको हेरोइन का डोज भी देते थे। 

4 of 8
आर्केस्ट्रा डांसर दो युवतियों ने की खुदकुशी - फोटो : Demo Pic
दोनों युवतियां करीब 19 साल की उम्र की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां पेशे से डांसर थीं। यही वजह थी कि उनके परिवार वालों ने उनसे किनारा कर रखा था।
 
विज्ञापन

5 of 8
आर्केस्ट्रा डांसर दो युवतियों ने की खुदकुशी - फोटो : Demo Pic
सोमवार रात दोनों युवतियां लद्देवाली रोड पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं। किसी राहगीर ने इन्हें देखकर थाना रामामंडी पुलिस को सूचित किया। दोनों की पहचान रेखा पुत्री महिंदर सिंह निवासी बठिंडा और रजनी पुत्री रहीश चंद्र निवासी पूरणपुर (जालंधर) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

6 of 8
आर्केस्ट्रा डांसर दो युवतियों ने की खुदकुशी
एसीपी सेंट्रल सतिंदर चड्डा का कहना है कि दोनों युवतियां करीब 19 साल की उम्र की हैं। वह पिछले करीब चार वर्षों से परिवार से अलग रह रही थीं। दोनों रामामंडी इलाके में कमरा किराये पर लेकर काफी समय से साथ रहीं, लेकिन बाद में किराया न दे पाने के कारण कमरा खाली करना पड़ा। 
विज्ञापन

7 of 8
आर्केस्ट्रा डांसर दो युवतियों ने की खुदकुशी
रजनी अपने परिवार के पास पूरणपुर चली गई और रेखा भी उसके साथ वहीं पहुंच गई। चार दिन बाद परिवार वालों ने रेखा को अपने यहां रखने से मना कर दिया। इसके बाद रेखा और रजनी अलग हो गईं। सहायक सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह के मुताबिक रजनी और रेेखा सोमवार को दोबारा मिलीं। इसी दौरान उन्होंने एक साथ जहर निगल लिया और बेसुध हालत में लद्देवाली रोड पर मिली। 
विज्ञापन

8 of 8
आर्केस्ट्रा डांसर दो युवतियों ने की खुदकुशी
तलाशी के दौरान मिले एक सुसाइड नोट में उन्होंने मकसूदां की रहने वाली कोमल व उसके भाई हनी पर आरोप लगाया कि दोनों उन्हें परेशान करते थे। हनी उन्हें नशे का डोज भी देता था। इसके अलावा वे उनसे अवैध कार्य करने के लिए मजबूर करते थे। इसी से दुखी होकर उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम उठाया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें