इस दरिंदे युवक को देखिए। इसने अपनी बहन के साथ गंदी हरकत की। उसने विरोध करते हुए थप्पड़ जड़ दिया तो इसने वो बदला लिया, जिसने भी देखा, उसका दिल दहल गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
कुरुक्षेत्र में नाबालिग युवक ने बहन की रेप के बाद हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
इस युवक ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। बचने के लिए बहन ने संघर्ष भी किया, लेकिन हैवान बने इस भाई को तरस नहीं आया। जिस कमरे में उसने बहन को मारा, उसकी दीवारें चींख चींख कर संघर्ष की कहानी बयां कर रही थीं। वारदात हरियाणा के करुक्षेत्र में अंजाम दी गई। मृतका का नाम मनप्रिय था। पिता गुरनाम सिंह करनाल जिले के घरौंडा सरकारी स्कूल में टीचर हैं, जबकि मां जसविंद्र गृहणी हैं।
विज्ञापन
3 of 7
कुरुक्षेत्र में नाबालिग युवक ने बहन की रेप के बाद हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
हैवानियत भरे इस खौफनाक कांड का खुलासा तब हुआ जब आरोपी युवक मृतका के घर शोक मनाने पहुंचा। सब इंस्पेक्टर केवल सिंह ने उसके हाथों पर चोट के निशान देखे तो उनका शक और गहरा गया। आरोपी के गले पर नाखून के निशान भी हैं। जब उससे सख्ती बरती गई तो वह टूट गया और सारी सच्चाई उगल दी।
4 of 7
कुरुक्षेत्र में नाबालिग युवक ने बहन की रेप के बाद हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में वारदात की पूरी कहानी सुनाई। वह मृतका की मौसी का लड़का है। उसने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसने मृतका का अर्धनग्न फोटो खींचा था। इस पर उनके परिवार में विवाद भी हो गया था। इस विवाद के बाद दोनों परिवारों का आना-जाना बंद हो गया था। इसे लेकर आरोपी लड़का नाराज़ भी रहता था। हालांकि पिछले कई दिनों से रिश्तों में सुधार हो रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
कुरुक्षेत्र में नाबालिग युवक ने बहन की रेप के बाद हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे पता था कि मनप्रिय शुक्रवार को घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर ही वह घर में घुसा था और उसने मनप्रिय को गंदी नियत से पकड़ा था। मनप्रिय ने विरोध में उसके थप्पड़ जड़े तो बदनामी से बचने के लिए उसने चाकुओं से गोदकर कत्ल कर दिया। उसके बाद उसने अपने जाकर कपड़े धोकर छिपा दिए। कपड़ों पर स्याही डाली, ताकि घर वालों को शक ना हो कि कपड़े क्यों धोए।
विज्ञापन
6 of 7
कुरुक्षेत्र में नाबालिग युवक ने बहन की रेप के बाद हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक आरोपी नाबालिग है और वह 12 वीं पास कर चुका है और इन दिनों विदेश जाने के लिए आईलेट्स की तैयारी कर रहा था। उसके पिता कनाडा में रहते हैं। पूरे मामले की जांच सीआईए वन को सौंपी गई थी। साथ ही डीएसपी सिटी नूपुर विश्नोई भी जांच में जुटी थी। फिलहाल उसके खिलाफ धारा 376, 302 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कुरुक्षेत्र में नाबालिग युवक ने बहन की रेप के बाद हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि आरोपी युवक अपनी मां और मौसी (मृतक छात्रा की मां) को खुद ही कार से कैथल छोड़ कर आया था। छात्रा के पिता स्कूल में थे। ऐसे में आरोपी को पहले से ही पता था कि छात्रा स्कूल से आने के बाद घर में अकेली है। बताया जाता है कि वह लगातार कैथल में अपनी मां और मौसी से फोन पर कांटेक्ट में था। जिससे उसे उनकी लोकेशन के बारे में भी पता चलता रहा और उसने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे दिया।