फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लुटेरों ने ठेकेदार के घर में मचाया तांडव, उड़ाए 26 लाख

Mon, 04 Jul 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 4
26 lakhs loot in contractors house - फोटो : amar ujala
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र एमडीडीए कालोनी के एक ठेकेदार के यहां लाखों की चोरी हुई है। ठेकेदार अपने परिवार के साथ शुक्रवार शाम विकासनगर को गया था। वापसी आने के बाद चोरी का पता चला। मौके पर पहुंची थाने व फॉरेंसिक की पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छह लाख के करीब नगदी और 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरी हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: लुटेरों ने ठेकेदार के घर में मचाया तांडव, उड़ाए 26 लाख

2 of 4
26 lakhs loot in contractors house - फोटो : amar ujala
ठेकेदार तारिक बिलाल पुत्र अब्दुल निवासी एचआईजी एमडीडीए कालोनी ज्ञान पीठ स्कूल के सामने दो दिन बाद विकासनगर से रविवार शाम साढ़े पांच वापस घर लौटे तो देखा कि मेन गेट व साइड का दरवाजा बंद था। परिवार ने साइड का दरवाजा खोलकर मकान में प्रवेश किया तो कमरे का दरवाजा खुला मिला।सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। घर के आलमारी और बेड में रखे जेवरात, पैसे गायब मिले। जांच के दौरान पता चला कि चोर 20 लाख रुपये से अधिक के जेवर के साथ छह लाख रुपये की नगदी उठा ले गए हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: लुटेरों ने ठेकेदार के घर में मचाया तांडव, उड़ाए 26 लाख

3 of 4
26 lakhs loot in contractors house - फोटो : amar ujala
तारीक बिलाल ने बताया कि वह एएच कॉन्ट्रक्शन नाम की कंपनी साझेदारी में चलाते हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी में वह ठेकेदार हैं। इतनी रकम घर में रखे जाने को लेकर पुलिस के सवाल पर उन्होंने बताया कि इतने पैसे वह अक्सर रखते हैं, काम करने वाले मिस्त्री व मजदूरों को भुगतान करने के लिए। ठेकेदार तारिक के परिजनों का कहना था कि वह दो साल में आज तक कभी मेन गेट पर ताला नहीं लगाकर गए। बाहर जाना होता था तो अंदर से ताला लगाकर जाते थे। मगर इस बार मेन गेट पर ताला लगाकर चले गए। इसकी भनक किसी को लग गयी और मकान में चोरी हो गयी।
विज्ञापन

तस्वीरें: लुटेरों ने ठेकेदार के घर में मचाया तांडव, उड़ाए 26 लाख

4 of 4
26 lakhs loot in contractors house - फोटो : amar ujala
शातिर चोर स्कूली बैग तक को खंगाला। बैग में कुछ नहीं मिलने पर बैग का लॉकर तोड़कर चले गए। हालांकि बैग के बगल में एक नया लैपटॉप भी रखा हुआ था। मगर चोरों ने उसे हाथ तक नहीं लगाया। चोरों को कहीं न कहीं इसके बारे में जानकारी थी कि लैपटॉप ले जाने पर पकड़ में आ सकते हैं।

28 जोड़ी सोने के कंगन, पांच से छह जोड़ी झुमके, सोने के पांच चेन, करीब 13 सोने की अंगुठी, कान के टॉप सहित अन्य गहने चोरी हुए हैं। इतने पैसे कहां से आए, इसकी जांच की जा रही है। पीडित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है मगर उसमें चोरी कितने की हुई है वह नहीं बताया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 
- प्रदीप राणा, थानाध्यक्ष रायपुर

Published by : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें