पंजाब के खन्ना में आज शिवसेना और मजदूर सेल के पंजाब प्रधान दुर्गा गुप्ता (35) दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
पंजाब के खन्ना में शिवसेना नेता की गोलियां मारकर हत्या, तस्वीरें
2 of 5
पंजाब के खन्ना में शिवसेना नेता दुर्गा गुप्ता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वारदात ललहेड़ी रोड चौक के पास अंजाम दी गई। वारदात का पता चलते ही पुलिस जिला खन्ना के एसपी (एच) गुरदीप सिंह, डीएसपी खन्ना राज कुमार जल्होत्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं वारदात के बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने देर शाम ललहेड़ी चौक पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
पंजाब के खन्ना में शिवसेना नेता की गोलियां मारकर हत्या, तस्वीरें
3 of 5
पंजाब के खन्ना में शिवसेना नेता दुर्गा गुप्ता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार दुर्गा गुप्ता अपनी मोटरसाइकिल पर घर आटा देने जा रहे थे। जैसे ही वह ललहेडी चौक के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो अज्ञात लोगों में से एक ने उन पर गोलियां दाग दी। दुर्गा के सीने पर दो गोलियां लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
पंजाब के खन्ना में शिवसेना नेता की गोलियां मारकर हत्या, तस्वीरें
4 of 5
पंजाब के खन्ना में शिवसेना नेता दुर्गा गुप्ता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस वारदात के 10 मिनट बाद पहुंची जबकि सिटी थाना बिल्कुल साथ में था। वहीं एसपी ने पुलिस के देर से घटनास्थल पर पहुंचने के आरोपों को नकारा और कहा कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए आस पास नाकाबंदी करवा दी गई है।
पंजाब के खन्ना में शिवसेना नेता की गोलियां मारकर हत्या, तस्वीरें
5 of 5
पंजाब के खन्ना में शिवसेना नेता दुर्गा गुप्ता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि दुर्गा गुप्ता को पहले भी फोन पर जान से मार देने की धमकी मिली थी जिस कारण खन्ना पुलिस ने उन्हें एक गनमैन दिया हुआ था। वहीं जब वारदात हुई गनमैन वरुण गुप्ता के दफ्तर में बैठा था। वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि दुर्गा ने अपने गनमैन से कहा था वे निजी काम से जा रहे हैं और वह दफ्तर में ही बैठे। गनमैन के मुताबिक जब भी दुर्गा घर किसी काम से जाते थे तो उसे दफ्तर ही बैठने को कहते थे।