दो महीने के प्यार के बाद उसने प्रेमी से शादी कर ली थी, लेकिन उसे धोखा मिला और जान देकर कीमत चुकानी पड़ी। तस्वीरों में जानिए मामला।
विज्ञापन
2 of 5
रेवाड़ी में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रेवाड़ी में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पड़ा था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे मार डाला। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने पति सहित ससुराल के 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 5
रेवाड़ी में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली किरण के रुप में हुई। वह दिल्ली विकासपुरी में बैंक में नौकरी करती थी। वहीं पर कार के लिए लोन लेने आए रेवाड़ी के गांव सुंदरोज के रहने वाले मनोज मानेसर से उसकी दोस्ती हुई। मनोज ने किरण को अपनी तनख्वाह 80 हजार रुपये बताई। उसने उसे खुद को 16 एकड़ जमीन का मालिक बताया था।
4 of 5
रेवाड़ी में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे के करीब आए और 18 जनवरी 2016 को दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद 15 दिन दोनों साथ रहे और किरण अपने मायके चली गई। 20 दिन पहले मनोज के बार-बार कहने पर किरण अपने ससुराल सुंदरोज गांव आई थी।
रेवाड़ी में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
- फोटो : अमर उजाला
किरण की बहन कमला, मंजू और अन्य परिजनों का कहना है कि मौत के पहले किरण ने फोन करके उसे जान से मार दिए जाने की बात कहते हुए बचा लेने की गुहार लगाई थी। मामले की जांच कर रहे रेवाड़ी पुलिस के अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, उसकी रिपोर्ट के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा।