सड़क के किनारे 2 युवक हाथों में चाकू लिए एक दूसरे पर दनादन वार कर रहे हैं, एक की मौत हो जाती है लेकिन हालात देखिए लोग आस-पास से गुजर रहे हैं पर कोई बीच-बचाव को नहीं आया। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 8
सरेआम सड़क पर खेला गया खूनी खेल
मामला हरियाणा के सिरसा का है, जहां मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता हैं कि किस तरह 2 युवक हाथों में चाकू लिए एक दूसरे पर वार कर रहे हैं। यह वीडियो 21 फरवरी शाम 6:30 बजे का है।
विज्ञापन
3 of 8
सरेआम सड़क पर खेला गया खूनी खेल
मिली जानकारी के अनुसार ये तस्वीरें सिरसा के माल गोदाम रोड की है। खून से लथपथ दोनों युवक तब तक एक दूसरे पर हमला करते रहते, जब तक एक की मौत नहीं हो जाती।
4 of 8
सरेआम सड़क पर खेला गया खूनी खेल
2 युवकों में पहले कहासुनी होती है और इसके बाद दोनों चाकुओं के साथ एक दूसरे पर हमला बोल देते हैं। खून से लथपथ हालत में दोनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
सरेआम सड़क पर खेला गया खूनी खेल
पुलिस के मुताबिक़ सनी नामक युवक की शादी थी और इसी दौरान उसकी रमेश नाम के शख्स से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ये कहासुनी देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गई जो तस्वीरों में आप देख सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
सरेआम सड़क पर खेला गया खूनी खेल
दरअसल 21 फरवरी की शाम को सिरसा निवासी सन्नी और रमेश दोनों शराब पीकर आपस में लड़ पड़े। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर चाकूबाजी शुरू कर दी। इस झगड़े में रमेश बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी, जबकि सन्नी भी घायल हो गया था।
विज्ञापन
7 of 8
सरेआम सड़क पर खेला गया खूनी खेल
पूरी घटना रोड पर बने एक इमारत में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल झगड़े की वजह क्या है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में घायल सनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शरू कर दी है।
जहां ये युवक एक दूसरे पर हमला कर रहे थे, वहीं पास से लोग गुजर रहे थे लेकिन किसी ने बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। अगर कोई मद को आगे आता तो शायद युवक की जान बच जाती।